Connect with us
Harendra Pundir died due to fell into ditch Hindolakhal returning from marriage Narendranagr tehri garhwal uttarakhand latest news today
Image : social media ( Tehri Garhwal News Today)

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Tehri news today: नरेन्द्रनगर टिहरी में शादी समारोह से लौट रहा युवक खाई में गिरा ग‌ई जिंदगी

Harendra Pundir died due to fell into ditch Hindolakhal returning from marriage Narendranagr tehri garhwal uttarakhand latest news today:  शादी समारोह से लौट रहा युवक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, गई जिंदगी…

Harendra Pundir died due to fell into ditch Hindolakhal returning from marriage Narendranagr tehri garhwal uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवक गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हुआ है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh bolero accident: पिथौरागढ़ कृषि विभाग की बोलेरो गिरी गहरी खाई में चालक की गई जिंदगी

Tehri Garhwal marriage wedding News Today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के हिंडोलाखाल के गांव सोनी के निवासी 34 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शूरवीर सिंह पुंडीर बीते मंगलवार की देर रात नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के दुवाधार के पास हादसे का शिकार हो गए। दरअसल हरेंद्र गांव के नजदीक  शादी समारोह मे गए थे, जो देर रात को अपने घर की ओर पैदल लौट रहे थे। तभी पिल्डी के पास पहुँचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वो 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे ,जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक के शव को निकाला खाई से बाहर (tehri  garhwal  breaking news) 

पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी आज बुधवार की सुबह मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान SDRF और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंपा। हरेंद्र की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!