Home / उत्तराखण्ड / Swati Joshi Lohaghat Champawat: उत्तराखंड की स्वाति जोशी बनीं भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी
उत्तराखण्ड चम्पावत
Swati Joshi Lohaghat Champawat: उत्तराखंड की स्वाति जोशी बनीं भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी
By
1 min read
Swati Joshi Lohaghat Champawat: गौरवान्वित पल, स्वाति ने आल इंडिया लेवल पर हासिल की दूसरी रैंक, कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम….
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों से हम आए दिन आपको रूबरू कराते रहते हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी बन गई है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र की रहने वाली स्वाति जोशी की, जिन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी (एफएसएसएआई) में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) के पदों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और जिले के साथ ही समूचे प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। इतना ही नहीं स्वाति का हरियाणा लोक सेवा आयोग में भी व्याख्याता तकनीकी शिक्षा विभाग में भी चयन हुआ है। बहरहाल स्वाति ने भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी के पद पर ज्वाइन कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
(Swati Joshi Lohaghat Champawat)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड UKPSC exam Pantnagar University: पंतनगर विश्वविद्यालय के 28 छात्र छात्राओं ने पास की UKPSC की परीक्षा, बने मत्स्य निरीक्षक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड के डूंगा जोशी गांव निवासी स्वाति जोशी आल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल कर भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी बन गई है। वर्तमान में उनका परिवार लोहाघाट क्षेत्र में रहता है। बता दें कि उनके पिता डॉक्टर नवीन चन्द्र जोशी जहां जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी मां जीजीआईसी चम्पावत में प्रवक्ता हैं। बताते चलें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल से प्राप्त करने वाली स्वाति ने इंटरमीडिएट के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की है। तदोपरांत उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल के साथ एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वह पंजाब विश्वविद्यालय से ही पीएचडी भी कर रही है। सबसे खास बात तो यह है कि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा रही स्वाति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रवृत्ति से एमएससी एवं पीएचडी कर रही है। स्वाति की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Swati Joshi Lohaghat Champawat)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
