Connect with us
Karuna Sethi Pithoragarh cricketer

Home / पिथौरागढ़ / उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ की करूणा का वूमेन प्रीमियम लीग के लिए चयन, आप भी दीजिए बधाई

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स/ क्रिकेट

उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ की करूणा का वूमेन प्रीमियम लीग के लिए चयन, आप भी दीजिए बधाई

1 min read

Karuna Sethi Pithoragarh cricketer: वर्तमान में मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ में 12वीं की छात्रा है करूणा, बतौर गेंदबाज हुई चयनित…

Karuna Sethi Pithoragarh cricketer
उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे जो वूमेन प्रीमियम लीग में नजर आने जा रही है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली करूणा सेठी की, जिनका चयन बतौर गेंदबाज उत्तराखण्ड वूमेन प्रीमियम लीग के लिए हो गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ की सिद्धि पंत का क्रिकेट टीम में चयन, आप भी दें बधाई

बताया गया है कि करूणा जल्द ही उत्तराखंड वीमेन प्रीमियम लीग प्रतियोगिता के लिए होने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं सीमांत जिले के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। बता दें कि मूल रूप से जिले के आठगांव शिलिंग मरसोली निवासी करूणा‌ सेठी, वर्तमान में मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ में 12वीं की छात्रा है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रचना जोशी, रूद्राक्ष जोशी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हल्द्वानी की नंदिनी का महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in पिथौरागढ़

To Top