Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Unnati dangwal Kriti Gusain haldwani

स्पोर्ट्स

हल्द्वानी

हल्द्वानी की बेटियों ने राष्ट्रीय खेल महोत्सव में दिखाया जलवा, उन्नति एवं कृति ने हासिल किए मेडल

Unnati dangwal Kriti Gusain haldwani: दमन एवं दीव में आयोजित हुए खेल महोत्सव में मार्शल आर्ट में किया शानदार प्रदर्शन, पदक हासिल कर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान…

Unnati dangwal Kriti Gusain haldwani
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।‌ इसी कड़ी में समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एक खबर राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से सामने आ रही है जहां की रहने वाली दो बेटियों ने दमन एवं दीव में आयोजित हुए खेल महोत्सव में मार्शल आर्ट में अपना दमखम दिखाकर पदक हासिल किए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं उन्नति डंगवाल एवं कृति गोसाईं की। सबसे खास बात तो यह है कि यह दोनों बेटियां हल्द्वानी के एक ही स्कूल (मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल) की छात्राएं है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात चंपावत में बनेगा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज

आपको बता दें कि दमन एवं दीव के ब्लू सर्टिफाइड घोघला बीच में इस खेल महोत्सव का आयोजन इसी माह 4 जनवरी से 11 जनवरी के मध्य किया गया था। जहां देश की अन्य प्रतिभागियों के साथ ही मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं कृति गोसाईं एवं उन्नति डंगवाल ने भी प्रतिभाग किया था। दोनों ही छात्राओं ने पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। बता दें कि उन्नति ने जहां रजत पदक हासिल किया वहीं कृति गोसाईं ने कांस्य पदक जीता। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मीना पांथरी सहित सभी शिक्षकों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नैनीताल की कंचन परिहार ने जड़ा अर्धशतक, पंजाब को दी करारी शिकस्त…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in स्पोर्ट्स

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top