Highlights हिमाँचल प्रदेश
Himachal landslide accident today: हिमाचल लाहौल चलती गाड़ी पर गिरे बोल्डर 13 की मौत
1 min read
Himachal Pradesh news today Himachal taxi accident today Himachal landslide news today Lahaul Spiti landslide accident लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: कडू नाला के पास पहाड़ी दरकी, टैक्सी मलबे में दबी; 13 लोगों की मौत की पुष्टि
Himachal landslide accident today: 13 died due to Boulders fell on a car taxi in Lahaul-Spiti road Himachal Pradesh news DevBhoomi darshan breaking news today: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरककर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान कुल्लू से पांगी की ओर जा रही एक टैक्सी मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने घटना की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े :Viral marriage news today: 3 सगी बहनों ने एक ही दूल्हे से की शादी विरोध पर दशरथ का दिया उदाहरण
अचानक भरभराकर गिरी पहाड़ी, मलबे में दब गई टैक्सी (Lahaul Spiti Landslide Accident)
जानकारी के मुताबिक, टैक्सी संख्या HP-01M-2210 कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। वाहन कडू नाला के पास पहुंचा ही था कि अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते भारी मलबे ने टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन पूरी तरह मलबे में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए। राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर शुरू किया गया और मलबे को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
एक दिन पहले बंद था सड़क मार्ग, बहाली के बाद पांगी निकली थी टैक्सी ( himachal pradesh Road Restoration)
बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। सड़क बंद होने के चलते टैक्सी में सवार यात्री तिंदी में ही रुक गए थे। शुक्रवार को मार्ग बहाल होने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास प्रकृति ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा दिया। टैक्सी के आगे बढ़ते ही अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा वाहन के ऊपर आ गिरा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने भी राहत-बचाव अभियान में मदद के लिए प्रशासन का साथ दिया।
यह भी पढ़े :UTU Paper Leak case: उत्तराखण्ड पेपर लीक केस सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मलबे से एक घायल को निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी (Lahaul Spiti taxi accident today Rescue Operation)
हादसे के बाद बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान तेज किया। अब तक एक व्यक्ति को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अन्य यात्रियों की तलाश के लिए राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे रहे।प्रशासन की ओर से बताया गया कि हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर, हालात पर नजर (Himachal landslide Police & Administration)
हादसे की गंभीरता को देखते हुए तिंदी पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं। मलबा हटाने और घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों की तलाश और प्रभावितों तक तत्काल मदद पहुंचाना है।
