Connect with us
Chamoli News Today: Debris fell onto a car parked by the roadside amidst heavy rain in Pokhari uttarakhand news live.
Image : social media ( Chamoli News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा

1 min read

Chamoli News today uttarakhand breaking news live today uttarakhand news today chamoli landslide breaking news live: पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची जान

Chamoli News Today: Debris fell onto a car parked by the roadside amidst heavy rain in Pokhari uttarakhand news live DevBhoomi darshan news today: उत्तराखण्ड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पोखरी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पोखरी-मोहनखाल सड़क किनारे खड़ी एक कार के ऊपर अचानक मलबा और पत्थर आ गिरे, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Agniveer Bharti: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी 27 जुलाई से शुरू होगा कैंप…

मलबा गिरने से कार को हुआ नुकसान (chamoli Landslide Damage)

भारी वर्षा के चलते पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर सड़क किनारे आ गिरे। इसकी चपेट में वहां खड़ी कार आ गई और वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को लेकर चिंता जताई है।

पार्किंग की सुविधा नहीं, सड़क किनारे वाहन खड़े करना मजबूरी (chamoli News today Parking Problem)

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरी क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं की चपेट में आ सकते हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो तो इस तरह की घटनाओं का खतरा कम किया जा सकता है।

पांव गेट के पास पार्किंग स्थल का प्रस्ताव, एक साल से काम बंद (chamoli Parking Project)

नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने बताया कि पोखरी-हापला सड़क पर पोखरी से करीब एक किलोमीटर दूर पांव गेट के पास पार्क और पार्किंग स्थल के लिए स्थान का चयन किया गया था। नगर पंचायत की ओर से यहां काम भी शुरू किया गया था, लेकिन ग्राम विशाल के ग्रामीणों की आपत्ति के बाद पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अध्यक्ष के अनुसार, वर्तमान में पार्किंग के लिए कोई दूसरा उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर में युवक की गई जिंदगी हत्या की आशंका से सनसनी

डामर टैक्सी स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की मांग (chamoli Multi-Level Parking)

स्थानीय लोगों का कहना है कि डामर टैक्सी स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव भी सामने आया था, लेकिन इस दिशा में नगर पंचायत की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रस्ताव को नजरअंदाज किए जाने के कारण क्षेत्र में पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है।ऐसे में पोखरी क्षेत्र में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा अब वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। भारी बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों पर मलबा गिरने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था की जरूरत को सामने ला दिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top