Connect with us
Mrityunjay Hiremath death kedarnath

Home / उत्तराखण्ड / Mrityunjay Hiremath death kedarnath:: केदारनाथ धाम के वेदपाठी मृत्युंजय हिरमेठ का निधन..

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Mrityunjay Hiremath death kedarnath:: केदारनाथ धाम के वेदपाठी मृत्युंजय हिरमेठ का निधन..

1 min read

Mrityunjay Hiremath death kedarnath: अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, यूट्यूब पर थे लाखों फॉलोअर्स…

Mrityunjay Hiremath death kedarnath
राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे मात्र 31 वर्ष के थे। बता दें कि हीरेमठ अपनी मधुर वाणी से बाबा केदार के भजनों को नया रूप दे रहे थे। उनके गाएं हुए गीत और भजन भक्तों द्वारा खासे पसंद किए जा रहे थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर थे। उन्होंने 2 वर्ष पूर्व केदारनाथ मंदिर परिसर में सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये भी गाया था। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा स्वरचित शिव स्त्रोत्र जयशंभुनाथ दिगंबरम्..भी भक्तों में खासा लोकप्रिय है।


यह भी पढ़ें- वोट डालने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड आई थी महिला, मतदान के बाद चली गई जिंदगी

आपको बता दें कि ऊखीमठ में निवासरत रावल १०८ श्री गुरु लिंग जी महाराज के चार पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र मृत्युंजय हीरेमठ केदारनाथ धाम और ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में वेदपाठी का कार्य करते थे‌ । बताया गया है कि बीते रोज लोकसभा चुनाव में वह वोट डालने के बाद अपने घर चले गए थे जहां अचानक उन्हें हृदय घात हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हो गईं। ऊखीमठ में शैव परम्परा के अनुसार उन्हें समाधि दी गई। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह हादसा: नवरात्रि स्नान कर लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी चार की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top