Connect with us
Bageshwar car accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड में भयावह हादसा: नवरात्रि स्नान कर लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी चार की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT बागेश्वर

उत्तराखण्ड में भयावह हादसा: नवरात्रि स्नान कर लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी चार की मौत

1 min read

Bageshwar car accident news: सरयू नदी में स्नान कर लौट रहे थे सभी, मृतकों में एक ही गांव के तीन लोग शामिल…

Bageshwar car accident news
राज्य के बागेश्वर जिले से भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग में चिडंग के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में एक ही गांव के तीन युवक शामिल हैं। बताया गया है कि कार सवार सभी लोग नवरात्र के चलते स्नान करने के लिए बागेश्वर संगम आए थे और तड़के स्नान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह भयावह सड़क हादसा घटित हो गया‌।
यह भी पढ़ें- Tehri Bus accident today: टिहरी में यात्रियों से भरी बस पलटी देखते ही देखते मची चीख-पुकार…..

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बालीघाट-रीमा-धरमघर मोटरमार्ग में तुपेड़ के पास रविवार को एक कार वाहन संख्या डीएल 2C AM 0169 एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा ग‌ई। बताया गया है कि इस भयावह सड़क हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त ग्राम जुनायल निवासी कैलाश राम पुत्र देव राम, नीरज कुमार पुत्र हरीश राम तथा उड्यूड़ा निवासी कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम शामिल हैं। चौथे की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Betalghat nainital bolero accident: बेतालघाट सड़क हादसे में 8 लोगों की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top