Connect with us
Uttarakhand news: Gairsain Capital Committee and "Golu Devta Seva Samiti protest Gairsain will become rajdhani.
फोटो देवभूमि दर्शन Gairsain Rajdhani Uttarakhand

Home / UTTARAKHAND NEWS / गैरसैंण राजधानी समिति एवं “गोलू देवता सेवा समिति का संकल्प गैरसैंण ही राजधानी बनेगी

UTTARAKHAND NEWS गैरसैंण

गैरसैंण राजधानी समिति एवं “गोलू देवता सेवा समिति का संकल्प गैरसैंण ही राजधानी बनेगी

1 min read

Gairsain Capital Committee and “Golu Devta Seva Samiti protest Gairsain will become uttarakhand rajdhani news: गैरसैंण राजधानी समिति एवं “गोलू देवता सेवा समिति का संकल्प – जंतर-मंतर से उठी आवाज़, गैरसैंण ही राजधानी बनेगी”

Gairsain Capital Committee and “Golu Devta Seva Samiti protest Gairsain will become uttarakhand rajdhani news: उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल बाद भी स्थायी राजधानी न बनने को लेकर रविवार को जंतर मंतर पर उत्तराखंड के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाए—“दिल्ली नहीं, देहरादून नहीं, राजधानी गैरसैंण चाहिए” और “ना धोखा, ना बहाना – राजधानी गैरसैंण ही ठिकाना।”
गैरसैंण राजधानी समिति एवं "गोलू देवता सेवा समिति का संकल्प गैरसैंण ही राजधानी बनेगी

उत्तराखंड गोलू देवता सेवा समिति ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। समिति के सचिव श्री मनोज बिष्ट ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि राजधानी पहाड़ों में होने से शासन सीधे जनता तक पहुंचेगा, रोजगार और शिक्षा बेहतर होंगे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और पहाड़ों से पलायन रुकेगा। सभी संगठनों ने संकल्प लिया कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गैरसैंण को राजधानी ना बनाने पर हाईकोर्ट की नेताओं पर तल्ख टिप्पणी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top