Connect with us
Earthquake In Uttarkashi Mori block 3.6 magnitude uttarakhand breaking news today
सांकेतिक फोटो Earthquake In Uttarkashi

Home / UTTARAKHAND NEWS / Earthquake In Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप के झटको से डोली धरती

UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी

Earthquake In Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप के झटको से डोली धरती

1 min read

Earthquake In Uttarkashi Mori block 3.6 magnitude uttarakhand breaking news today: मोरी ब्लाक में जमीन की सतह से 5 किमी गहराई पर बताया गया भूकंप का केंद्र, हिमाचल प्रदेश तक महसूस किए गए झटके 

Earthquake In Uttarkashi Mori block 3.6 magnitude uttarakhand breaking news today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर धरती भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश तक धरती का कंपन महसूस किया गया। बताया गया है कि भूकंप के ये झटके मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे महसूस किए गए हैं।

हालांकि खबर लिखे जाने तक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई अप्रिय खबर नहीं है परंतु भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए और सब काम-धाम छोड़कर अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। भूकंप का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है जहां स्थानीय लोग अपनी प्रतिक्रियाएं लगातार व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखण्ड में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप अल्मोड़ा रूड़की में 10 की गई जान

रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई तीव्रता, गहराई कम होने से महसूस हुए तेज झटके 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी में भूकंप आने की पुष्टि करते हुए बताया है कि 14 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट और 10 सेकंड पर तेज भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में Lat: 31.15 N, Long: 77.99 E पर जमीन की सतह से 5 किमी गहराई में रहा। भूकंप की जमीन की सतह से गहराई कम होने के कारण तीव्रता कम होने के बावजूद लोगों को तेज झटके महसूस हुए।

इस संबंध में उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी प्रकार की नुकसान की घटना नहीं हुई। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और संगठनों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और सभी तहसील स्तर के अधिकारियों से भूकंप से हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें-Pithoragarh news: पिथौरागढ़ पत्नी को करवाचौथ का गिफ्ट देने के लिए युवक ने लूट लिया व्यापारी को

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top