Connect with us
Almora Tiger Attack News Ranikhet Tiger reserve area
Image : सांकेतिक फोटो ( Almora Tiger Attack News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora Tiger Attack: अल्मोड़ा रानीखेत क्षेत्र में बाघ ने महिला को बनाया निवाला…

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora Tiger Attack: अल्मोड़ा रानीखेत क्षेत्र में बाघ ने महिला को बनाया निवाला…

1 min read

Almora Tiger Attack News  : बाघ ने महिला को बनाया निवाला, क्षेत्र में फैला आक्रोश, रानीखेत रामनगर स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा..

Almora Tiger Attack News Ranikhet Tiger reserve area  : उत्तराखंड में मानव व वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग बाघ ,गुलदार ,भालू के हमले का शिकार बन चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक बाघ ने महिला को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला जिन्होंने महिला के शव को घंटो तक हाईवे मे रखकर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़े :खटीमा से सटे न्यूरिया में बाघ का हमला महिला की गई जिंदगी pilibhit tiger attack

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट टोटाम की ग्राम सभा खोल्यों क्यारी निवासी 60 वर्षीय बचुली देवी पत्नी खुशाल सिंह बीते बुधवार की शाम करीब 5:00 अन्य महिलाओं के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर टाइगर रिजर्व से मोहान रेंज के जंगल मे घास काटने गई थी। तभी इस दौरान बाघ ने बचुली देवी पर हमला कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अन्य महिलाएं अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागी जिन्होंने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण महिला की खोज में जंगल की ओर निकले जहां से उन्हे महिला का शव 200 मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ।

महिला की मौत के बाद से लोगो मे आक्रोश ( almora news today)

खून से सने महिला के शव को ग्रामीणों ने बरामद कर रानीखेत रामनगर स्टेट हाईवे पर घंटो तक रखा। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला जिन्होंने हाईवे पर जमकर हंगामा किया इतना ही नहीं बल्कि आक्रोशित ग्रामीणों ने बाघ से निजात दिलाने की माँग प्रशासन से की। वहीं बीते रात के करीब 11:45 वन क्षेत्राधिकार उमेश पांडे ने उन्हे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्होंने एक ना सुनी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top