Connect with us
Bangladeshi woman arrested along with her husband in Uttarakhand, Rubina had become Ruby Devi...
Image : social media ( Uttarakhand Bangladeshi women arrested)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड में बांग्लादेशी महिला पति के साथ गिरफ्तार रुबीना बनी थी रूबी देवी…

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand: उत्तराखंड में बांग्लादेशी महिला पति के साथ गिरफ्तार रुबीना बनी थी रूबी देवी…

1 min read

Uttarakhand Bangladeshi women arrested      : बांग्लादेशी महिला रुबीना भारतीय पति के साथ गिरफ्तार, पहले पति की मौत के बाद पहुंची थी भारत, यहां रचाई दूसरी शादी, पुलिस कर्मियों के उड़े होश….

Uttarakhand Bangladeshi women arrested : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर बांग्लादेश से भारत आई महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि महिला हरिद्वार में कई सालों से रह रही है जिसने उत्तर प्रदेश के युवक से शादी रचाई थी जिसके चलते उसकी दूसरी शादी से एक बेटी भी है। पुलिस द्वारा महिला व उसके वर्तमान पति तथा पूर्व पति की संतान यानी उसके नाबालिक बेटे को हिरासत में लिया गया है वही तीनों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े :Haridwar news Live: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर छोड़ा 8 दिन का बच्चा साथ में दूध की बोतल….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के ढाका मुरादपुर रोड श्यामपुर मॉडल स्टेशन की निवासी रुबीना खातून के पहले पति की मौत हो चुकी थी जिसका वर्तमान मे 13 साल का बेटा भी है। दरअसल वर्ष 2017 – 18 मे महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ बॉर्डर पारकर भारत आ गई थी जिसने हरिद्वार पहुंचने पर उत्तरप्रदेश के बमरोली बिलगंज पीलीभीत के निवासी संतोष दुबे से दूसरी शादी कर ली थी जिससे महिला की अब 3 साल की बेटी भी है। वहीं बीते शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा हरिद्वार में सत्यापन की कार्यवाही चलाई जा रही थी तो इस दौरान रोड़ी बेलवाला में झुग्गी झोपड़ी मे रह रहे दंपति से पूछताछ की गई जिसमे महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगी जिसके चलते पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है जो कई सालों से उत्तराखंड में रह रही है। महिला की बात सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए वहीं महिला के पास से दो आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं जिसमें एक आधार कार्ड पर पता ब्रह्मपुरी का लिखा हुआ है जबकि पैन कार्ड पर उसका नाम रूबी देवी पुत्री श्रीकांत लिखा हुआ है। एसएसपी के मुताबिक उसके पति संतोष दुबे ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया था जिसमें महिला का पता अपने गांव का लिखवाया गया है। महिला भारत कैसे पहुंची इस संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

बेटे को भी है अपने बांग्लादेशी होने की जानकारी

जानकारी के मुताबिक दंपति मजदूरी का कार्य करते थे। जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला के 13 साल के बेटे को भी अपने बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी अच्छी तरीके से है उसका भी फर्जी आधार कार्ड बना हुआ है। पुलिस फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले की तलाश कर रही है वही उनके खिलाफ कार्यवाही होना तय है। पुलिस ने दंपति के अलावा नाबालिक किशोर को न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने का फैसला लिया है वही तीन साल की मासूम को जेल में मां के साथ भेजा जाएगा।

बांग्लादेशी महिला के बारे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस की जांच में सामने आया की रुबीना खातून ने अपना नाम बदलकर रूबी देवी रखा था जो हर की पैड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं पर चंदन का टीका लगाकर उनसे रुपए भी लेती थी। वहीं रुबीना अवैध रूप से पिछले 8 सालों से हरिद्वार में रह रही थी। रुबीना अपने माता-पिता समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ लगातार संपर्क में थी वहीं महिला के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बना हुआ है। जानकारी में सामने आया है कि महिला के परिजनों ने बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की थी जो देश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है जिसके तहत उनकी भी गिरफ्तारी होगी। महिला जब बांग्लादेश छोड़कर भारत आई थी तो तब से हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रह रही थी। रुबीना मुस्लिम महिला है जिसने हिंदू युवक से शादी रचा कर अपना नाम बदलकर रूबी देवी रख लिया था ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top