Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: चालक को हार्ट अटैक पड़ने से हुई मौत, चलती बस को साइड में लगा बचाई यात्रियों की जान
उत्तराखण्ड उत्तरकाशी
उत्तराखण्ड: चालक को हार्ट अटैक पड़ने से हुई मौत, चलती बस को साइड में लगा बचाई यात्रियों की जान
1 min read

एक ऐसी दुखदाई खबर राज्य के उत्तरकाशी जिले से आ रही है , जहाँ बस के चालक को हार्ट अटैक पड़ गया लेकिन चालक ने अपनी सूझबूझ से यात्रियों की जिंदगी बचा ली। दरसअल गंगोत्री धाम में दर्शन कराने के बाद उत्तरकाशी लौट रही बस के चालक की भटवाड़ी के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस हालत में भी उसने पहले यात्रियों की जिंदगी के बारे में सोचते हुए, अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को साइड में लगा दिया और कई यात्रियों की जिंदगी बचा ली। बस को साइड लगाने के कुछ देर बाद ही वो बेहोश हो गया। आनन-फानन चालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला बीते मंगलवार की शाम का है, जब सूरत(गुजरात) के 30 यात्रियों को लेकर एक बस गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही थी। उत्तरकाशी से 28 किलोमीटर पहले भटवाड़ी में बस चालक भरत सिंह पंवार निवासी सुभाष वनकोटी ऋषिकेश की तबीयत खराब हो गई। चालक ने अपनी सूझबूझ से भटवाड़ी के पास एक सुरक्षित स्थान देखकर साइड में बस खड़ी कर दी। देखते ही देखते चालक की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी और कुछ ही देर में वो अपनी सीट पर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भटवाड़ी के प्रधान संजीव नौटियाल से सम्पर्क किया जिसके बाद प्रधान संजीव नौटियाल और विजेंद्र नौटियाल ने अपने वाहन से चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लेकर पहुंचे। लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत कारण हृदय गति रुकना बताया।
You may also like...
Related articles
Nainital news today: नैनीताल 16 साल की नाबालिग ने जन्मा बच्चा पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज
1 min read Nainital news today: 16 साल की नाबालिक ने बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर…
Read More
Rahul Gandhi Almora: अल्मोड़ा नहीं जा पाए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 min read Rahul Gandhi uttarakhand visit: Rahul Gandhi Almora Rahul Gandhi helicopter emergency landing uttarakhand breaking news today राहुल…
Read More
Uttarakhand news: नए जागर गीत कंचनी कैलाश पर विवादों में घिरी लोकगायिका हेमा नेगी करासी
1 min read Hema Negi Karasi new song: Folk singer Hema negi karasi new song uttarakhand singer uttarakhand news live…
Read More
Uttarakhand SIR voter list: डेटा मिलान नहीं होने पर नोटिस देने होंगे माता-पिता के दस्तावेज
1 min read Uttarakhand SIR voter list: एसआईआर डेटा मिलान नहीं हुआ तो आएगा नोटिस, अपने माता-पिता के देने होंगे…
Read More
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित Uttarakhand…
Read More
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
