Connect with us
Champawat bride missing: Champawat news today pati barakot bride ran her lover after marriage wedding uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Champawat news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat bride missing: चम्पावत शादी के 4 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat bride missing: चम्पावत शादी के 4 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

1 min read

Champawat news today  : शादी के चार दिन बाद नव विवाहिता हो गई प्रेमी संग फरार, जेवर लेकर हुई रफ्फूचक्कर

Champawat bride missing: Champawat news today pati barakot bride ran her lover after marriage wedding uttarakhand breaking news today : एक तरफ उत्तराखंड में लड़कों को शादी के लिए लड़कियां मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी ओर भगोडी दुल्हनों का अपने प्रेमी के साथ भागने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला चंपावत जिले से सामने आया है ,जहां पर शादी के महज 4 दिन बाद नव विवाहिता घर से जेवरात लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।

यह भी पढ़े :Amul milk price mother dairy dudh: अमूल मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम गड़बड़ाया बजट

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र की एक युवती का विवाह बीते 5 मई 2026 को बाराकोट ब्लॉक के एक युवक के साथ हुआ था। युवक युवती की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी ,जिसके चलते कई सारे मेहमानों ने उन्हें शादी में पहुंचकर ढेर सारा आशीर्वाद और तोहफे दिए।

शादी के बाद प्रेमी के साथ भागी नई नवेली दुल्हन (champawat news today)

शादी के बाद नव विवाहिता अपने पति के साथ दुर्गुण के लिए मायके जाने के लिए निकली। तभी नव विवाहिता ने रास्ते में अपनी सहेली से मिलने का बहाना बनाया और फरार हो गई।

नव विवाहिता ने पति को दी जानकारी कहा चली गई हूँ प्रेमी के साथ (champawat news breaking) 

काफी देर तक जब नव विवाहिता वापिस नहीं लौटी तो उसके पति ने उसे फोन लगाया। लेकिन तब तक उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था। इसके कुछ देर बाद नव विवाहिता ने अपनी पति को फोन लगाया जिस पर उसने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

यह भी पढ़े:Uttarakhand breaking news today: देहरादून RTO दरोगा निलंबित रिश्वत मांगने पर बनाया था बंधक

मायके और ससुराल के जेवर लेकर भागी नव विवाहिता (Champawat bride missing) 

जैसे ही इस मामले की जानकारी युवक ने अपने परिजनों को दी तो उनमें हड़कंप मच गया। युवती के ससुराल वालों ने पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया, वहीं नव विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई। खोजबीन के बाद नव विवाहिता व उसके प्रेमी का पता दिल्ली में लगा। यह भी पता चला है कि नव विवाहिता मायके और ससुराल दोनों जगह से लाखों के गहने लेकर फरार हुई थी ,जिसे पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। इस पूरी घटना के बाद नव विवाहिता के पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top