UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat guldar attack today: चम्पावत गेहूं काट रही 12वीं की छात्रा पर गुलदार का हमला
1 min read
Champawat guldar attack today : गेंहू काट रही 12 वीं की छात्रा पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा उपचार
Champawat guldar attack today: 12th-grade student Jyoti of chaumel barakot attacked by a leopard uttarakhand breaking : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग आदमखोर जानवरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है, जहाँ पर गुलदार ने एक छात्रा को अपने हमले से घायल किया है।
यह भी पढ़े :Viral child news today: बंदरों के लिए रखा जहरीला खाना खाने से 4 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के अंतर्गत मऊ चौमेल की निवासी 17 वर्षीय ज्योति पुत्री कल्याण सिंह स्कूल से आने के बाद बीते बुधवार की शाम करीब 4 बजे अपनी सहेलियों के साथ खेत में गेंहू काटने पहुँचने थी। तभी इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने ज्योति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
खेत में मौजूद महिलाएं नहीं दिखाती साहस तो जा सकती थी ज्योति की जिंदगी (Champawat guldar attack today)
घटना को घटित होता देख खेत में मौजूद ज्योति की सहेलियों और अन्य महिलाओं ने मिलकर गुलदार पर दरांति और पत्थर फेंककर हमला किया, जिसके कारण गुलदार ने ज्योति को छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने ज्योति को कंधे में लादकर गांव तक पहुंचाया। जिसके बाद वाहन के जरिए उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताते चले गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति जीआईसी मऊ में 12 वीं कक्षा की छात्रा है, जिसके साथ हुई घटना से पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :Dharchula Pithoragarh accident today: धारचूला खाई में गिरी कार चालक की गई जिंदगी
फिलहाल खतरे से बाहर है छात्रा ( champawat news live)
उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के चिकित्सकों की टीम ने बताया कि ज्योति फिलहाल खतरे से बाहर है जिसे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन व वन विभाग को दिए सख्त निर्देश ( champawat news today)
घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अधिकारी मनीष कुमार छात्रा का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे ,जिन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया की उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना भर्ती जाए। इसके साथ ही वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
