Connect with us
Champawat news today: digalichaur 10th student attempt suicide case lohaghat uttarakhand breaking update live today
Image : social media ( Champawat news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat news today: चम्पावत 10वीं में 73% अंक आने से निराश युवक ने उठाया खौफनाक कदम

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat news today: चम्पावत 10वीं में 73% अंक आने से निराश युवक ने उठाया खौफनाक कदम

1 min read

Champawat news today  : हाईस्कूल में 73% आने के बाद छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दी जान देने की कोशिश..

Champawat news today: digalichaur 10th student attempt suicide case lohaghat uttarakhand breaking update live today : उत्तराखंड बोर्ड ने बीते शनिवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी किये, जिसमें कई सारे होनहार बच्चों ने प्रदेश में टॉप किया जबकि अन्य बच्चों का परिणाम भी अच्छा रहा।

लेकिन कुछ बच्चे अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है ,जहां पर हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 73 % अंक आने के बाद भी छात्र ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :UBSE 12th topper 2026: 12वीं में ऋषिकेश के आर्यन बने सेकंड उत्तराखण्ड टापर पिता है मोटर मैकेनिक

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के दिगालीचौड गुमदेश क्षेत्र के छात्र को उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 73% अंक प्राप्त हुए जिससे वह अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हो पाया। छात्र के उम्मीद से कम अंक आने पर वह मानसिक तनाव में आ गया और इसी तनाव में उसने घर के भीतर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

बच्चे की स्थिति बनी है नाजुक ( champawat news today)

इसी दौरान घर में मौजूद एक बच्ची जैसे ही छात्र के कमरे में पहुंची तो उसने शोर मचाना शुरू किया। बच्ची का शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर घटनास्थल , जहां पर उन्होंने छात्र को फंदे से नीचे उतारा और उसे तुरंत उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट ले गए। डॉक्टर का कहना है कि फंदे के कारण छात्र के गले में गंभीर दबाव बना है और उसकी स्थिति नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए बच्चे को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board topper 2026: श्रीनगर के शशांक पुरोहित ने पाया 10वीं मेरिट सूची में चौथा स्थान

परिजनों को लगा गहरा सदमा ( champawat high school uk board result news)

बताते चले छात्र के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं जबकि घटना के बाद से मां और अन्य परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top