Connect with us
alt=" deepak singh dasila funeral pithoragarh"

Home / MARTYR DEEPAK SINGH DASILA / पिथौरागढ़ : सैन्य सम्मान के हुई दीपक डसीला की अंत्येष्टि, पंचतत्व में विलीन हुए दीपक

MARTYR DEEPAK SINGH DASILA उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ : सैन्य सम्मान के हुई दीपक डसीला की अंत्येष्टि, पंचतत्व में विलीन हुए दीपक

1 min read

Deepak singh Dasila funeral: पंचतत्व में विलीन हुए दिवंगत दीपक, सरयू तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान दिवंगत होने वाले दीपक सिंह डसीला बीते शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम दर्शन को उमड़े विशाल जनसमूह ने मां भारती के इस लाल को अंतिम विदाई दी। बता दें कि दीपक का पार्थिव शरीर बीते शनिवार को सेना के विशेष वाहन से उसके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजन बेसुध हो गए। दीपक की मां और पत्नी की आंखों से अब तक जहां आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे वहीं दीपक का तिरंगे में लिपटा हुआ देखकर वे दोनों बेसुध हो गए। आस-पास के ग्रामीणों ने दीपक के परिजनों को सांत्वना देने की भरपूर कोशिश की परंतु इस गमहीन माहौल को देखकर वे खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद दीपक की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद सरयू तट पर दिवंगत दीपक का अंतिम संस्कार (Deepak singh Dasila funeral) पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जहां दीपक के ताऊ मोहन सिंह और चाचा सुरेश सिंह डसीला ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिछले वर्ष ही हुई थी शादी, जम्मू कश्मीर से शहादत की खबर, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

पिछले साल ही हुई थी दीपक की शादी, घर का था इकलौता बेटा:-

गौरतलब है कि राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के रूगडी गांव निवासी दीपक सिंह डसीला का जम्मू-कश्मीर में बीते गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात निधन हो गया था। बता दें कि दीपक कुमाऊं रेजिमेंट से सेना में भर्ती हुए थे और उनकी यूनिट 6 कुमाऊं रेजिमेंट थी परंतु वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल्स  में थी। जवान के अकस्मात निधन की खबर से ही परिवार में कोहराम मच गया था। बताते चलें कि दिवंगत जवान की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। जवान के निधन की सूचना मिलते ही जहां उसकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं उसके पिता चंचल सिंह किसी तरह खुद को संभाले हुए परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- परिवार को है मां भराड़ी पर भरोसा, बेटा डबडबाती आंखों से निहारते रहता है पिता के बक्से को

Continue Reading

More in MARTYR DEEPAK SINGH DASILA

To Top