Connect with us
Dehradun breaking news husband murder wife in Jolly grant Area
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Breaking News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun Breaking News Today: देहरादून में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun Breaking News Today: देहरादून में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

1 min read

Dehradun Breaking News Today: पति पत्नी के बीच हुआ विवाद पति ने पत्नी पर किया चाकू से वार, चली गई महिला की जिंदगी, आरोपी पति गिरफ्तार

Dehradun breaking news husband murder wife in Jolly grant Area: उत्तराखंड में हत्या ,मारपीट, लूटपाट जैसे आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से महिला के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun News Today: देहरादून के डोईवाला में बंद घर पर धावा, जेवरात और नकदी चोरी….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के जॉलीग्रांट पाल मोहल्ला के निवासी 39 वर्षीय गोपाल अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रतिभा के साथ किराए के कमरे में रह रहे थे। दरअसल बीते शुक्रवार की शाम दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पति ने पत्नी के पेट पर घोंपा चाकू ( dehradun crime today news)

गंभीर रूप से घायल महिला को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल भर्ती कराया गया ,जहां पर उपचार के दौरान बीते शनिवार की सुबह प्रतिभा ने दम तोड़ दिया। बताते चले गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है, जो वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ राजधानी देहरादून में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी का काम करता है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति ( dehradun murder news )

मृतका महिला के भाई विवेक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी गोपाल ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो वार किए थे जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़े :UK BOARD Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म UBSE RESULT

अवैध संबंध के शक के चलते करी पत्नी की हत्या ( dehradun news live)

पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों का शक था, जिसको लेकर उसने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। बताते चले मृतका मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर की रहने वाली थी जिसकी मौत की बाद से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top