UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News Today: देहरादून के डोईवाला में बंद घर पर धावा, जेवरात और नकदी चोरी….
1 min read
Dehradun News Today: देहरादून में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी….
Dehradun News Today: A raid on a closed house in Doiwala, Dehradun, jewellery and cash stolen : देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मिस्सरवाला खुर्द वार्ड नंबर 1 निवासी दीपक चंद्र जोशी के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर
11 अप्रैल की रात दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित दीपक चंद्र जोशी ने बताया कि बीते 11 अप्रैल 2026 की रात परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में रखे कीमती सामान को चोरी कर लिया। अगले दिन पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर घटना का पता चला।
Gold Jewellery और Cash लेकर फरार
चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, दो लॉकेट, एक सोने की फुल्ली, दो जोड़े कान के टोप्स, एक सोने की लेडीज अंगूठी, चार चांदी की पायल, छोटे बच्चों के चांदी के कंगन और करीब 55 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत काफी बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand pension scheme: उत्तराखण्ड में पेंशन बढ़ाने की तैयारी खजान दास ने दिए निर्देश
Dehradun breaking news (पुलिस जांच पड़ताल)
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
