UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun delhi economic corridor: दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कारिरोड PM मोदी देंगे सौगात
1 min read
Dehradun delhi economic corridor : देहरादून दिल्ली इकोनॉमिक जनता को होगी समर्पित, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात, 28 वीं बार आ रहे उत्तराखंड
Dehradun Delhi Economic Corridor PM Narendra Modi Uttarakhand breaking news expressway update latest hindi news today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद आज 14 अप्रैल 2026 को 28 वीं बार देवभूमि उत्तराखंड पधारने वाले हैं ,जहां पर वो राजधानी देहरादून पहुंचकर 11,963 करोड़ लागत से तैयार दून दिल्ली इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आज से दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाहनों का विधिवत रूप से संचालन शुरू हो जाएगा।
देहरादून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से 3 घंटे ही रह जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी पूर्ण हो चुकी है ,वही चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़े :Sarkaghat siya guleria case: सारकाघाट हत्याकांड होनहार छात्रा थी सिया गुलेरिया आरोपी का खुलासा
बता दें आज मंगलवार को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वन विभाग की पूरी टीमें अलर्ट मोड पर है। दरअसल एलिवेटेड रोड से माँ डाट काली मंदिर तक बड़ी संख्या में बंदर सड़क पर रहते हैं जिसके चलते वन कर्मियों को तैनात किया गया है। वनकर्मी गुलेल से बंदरों को हटाने का काम करेंगे, जिसके लिए 10 वनकर्मियों को इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के नीचे मोहंड क्षेत्र में 30 वनकर्मी तैनात किए गए हैं।
चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर, कई रूट किए गए डाइवर्ट (Dehradun Delhi Economic Corridor PM Narendra Modi Uttarakhand)
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही शहर में व्यापक स्तर पर रूट डायवर्ट किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को भी रैली स्थल से काफी दूर पार्क करने की व्यवस्था है।
पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर ( Police Administration on Alert in dehradun)
पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी होटल रेस्टोरेंट में रुके लोगों का ब्योरा भी जांचा ताकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके।बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 बार उत्तराखंड आ चुकी है और अब 28 वीं बार उत्तराखंड पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री पांच बार केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं इसके साथ ही बद्रीनाथ और मुखबा का दौरा भी कर चुके हैं।
12:30 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी (breaking news expressway update)
12:30 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे जहां से देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित कर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन कार्यक्रम गणेशपुर में लाइव प्रस्तारित किया जाएगा।
1:50 पर दिल्ली के लिए होंगे रवाना
प्रधानमंत्री उत्तराखंड को देहरादून दिल्ली इकोनामिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब साढे 1:00 बजे मोदी कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 1:40 पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वो 1: 50 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े :Haldwani Postman news today: हल्द्वानी बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पोस्टमैन पिता का शव बरामद
डाट काली मंदिर में 10 मिनट तक करेंगे पूजा अर्चना (Dehradun news live)
कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाट काली मंदिर में 10 मिनट तक पूजा अर्चना करेंगे जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब 12:00 बजे वह मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करते हुए नजर आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के संरक्षक और सुरक्षा कवच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं बड़ी बात ( Prime Minister Narendra Modi in dehradun
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के लिए केवल प्रधानमंत्री नहीं बल्कि पूरे राज्य परिवार के संरक्षक और सुरक्षा कवच की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले भी उत्तराखंड उनकी प्राथमिकता में था और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी है ,जिसकी वजह से सड़क रेल हाईवे कनेक्टिविटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
एक्सप्रेस वे पर गाड़ी रोकना मोड़ना और हॉर्न बजाना मना ( dehradun delhi expressway news)
परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं ,कि एक्सप्रेस वे पर गाड़ी रोकना मोड़ना और जंगल के बीच गुजरते हुए हॉर्न बजाना बिल्कुल मना है। बताते चले एक्सप्रेसवे पर एक प्रमुख इंटरचेंज और कनेक्टिंग हाईवे भी विकसित किया गया है खेखड़ा मे बागपत पूर्वी बाईपास के पास इंटरचेंज बनाया गया है। जबकि लोहडा में बडौत ईस्टर्न बायपास को कनेक्टिविटी दी गई है।
