UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun police transfer today: देहरादून पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, SSP ने किए तबादले
1 min read
Dehradun police transfer today: Major reshuffle Police Department, SSP Pramod Dobal made 30 transfers: राजधानी में बड़ा फेरबदल, 30 दरोगा-इंस्पेक्टर इधर से उधर
Dehradun police transfer today: Major reshuffle Police Department, SSP Pramod Dobal made 30 transfers: उत्तराखण्ड के देहरादून में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को और चुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जारी आदेश में 30 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए, जिससे कई अहम थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंप दी गई है। यह आदेश प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जारी किया गया, जिसमें राजधानी के संवेदनशील थानों में नई तैनाती को प्राथमिकता दी गई है।
Police transfer Uttarakhand: प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों में नए प्रभारी तैनात, देर रात जारी हुए आदेश, इन थानों में बदले गए प्रभारी
बुधवार देर रात जारी आदेश में सबसे प्रमुख बदलाव प्रेमनगर थाने में किया गया है, जहां से कुंदन राम को हटाकर नरेश राठौर को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नरेश राठौर को पुलिस लाइन से यहां भेजा गया है, जिन्हें अब क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं, नेहरू कॉलोनी थाने में भी बदलाव करते हुए संजीत कुमार को हटाकर रायपुर भेज दिया गया है। उनकी जगह मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कुठालगेट चौकी की कमान प्रवीन सैनी को सौंपी गई है।
30 अधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर
इन प्रमुख बदलावों के अलावा कुल 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई को फील्ड से लाइन और लाइन से फील्ड में भेजा गया है, जिससे विभागीय संतुलन और कार्यक्षमता को बेहतर किया जा सके।
रणनीतिक बदलाव के संकेत
पुलिस महकमे के इस कदम को महज रूटीन ट्रांसफर नहीं माना जा रहा है। जिन थानों में बदलाव हुआ है, वे कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से निगरानी और नियंत्रण को मजबूत करने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें- Dehradun school bribe case: देहरादून डोईवाला उप शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
