UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Delhi dehradun expressway closed: PM मोदी दौरा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बंद रूट डायवर्ट
1 min read
Delhi Dehradun Expressway closed : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे बंद, यातायात डायवर्ट..
Delhi Dehradun Expressway closed: PM Narendra Modi visit, Delhi Dehradun Expressway route diverted today uttarakhand big breaking news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में यातायात व्यवस्था मे बड़ा बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचने वाले हैं, वही गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे को बीते रविवार से ही यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने जो प्लान लागू किया है उसके अनुसार ही आमजन से अपील की गई है कि वो निर्धारित डाइवर्ट रूट का प्रयोग करें।
यह भी पढ़े :Lalkuan scooty accident today: लालकुआं बहन के घर आए युवक की स्कूटी हादसे में गई जिंदगी
ये रहेगा डाइवर्ट रूट (Delhi Dehradun Expressway closed)
०देहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन
शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक और बेहट के रास्ते गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
०वैकल्पिक रूप से रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग से भी जा सकते हैं ।
देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन
०शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी होते हुए छुटमलपुर पहुंचेंगे।
दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन
०छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
