UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Earthquake in Uttarakhand: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस Bageshwar News
1 min read
Bageshwar Earthquake Today: बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.7 तीव्रता से हिली धरती ( Bageshwar Earthquake News Today, Uttarakhand Seismic Activity, Disaster Alert India)
Earthquake in Uttarakhand Bageshwar news today Disaster Management India today: आज रविवार बागेश्वर जिले में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों को चौंका दिया। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट 08 सेकंड पर धरती हल्की सी कांपी, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें की बागेश्वर जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है और समय-समय पर यहां पर छोटे भूकंप महसूस होते रहते हैं।
यह भी पढ़े :Bageshwar bhukamp earthquake today: बागेश्वर में भूकंप के झटको से डोली धरती
भूकंप की तीव्रता और केंद्र (Richter Scale Earthquake, Seismic Depth Analysis)
आपको बता दें कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र 30.047 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.901 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर मापी गई, जिससे इसके झटके हल्के रहे।
जनजीवन सामान्य, नुकसान की कोई सूचना नहीं (Bageshwar News Today)
भूकंप के झटकों के बावजूद जिले के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हल्की तीव्रता होने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और जनजीवन सामान्य बना हुआ है।
यह भी पढ़े :NIB Noida recruitment 2026: एनआईबी में 44 पदों पर निकली भर्ती Apply soon
प्रशासन अलर्ट मोड में (Bageshwar Disaster Management Alert, Government Safety Measures)
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी दी कि सभी तहसीलों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
