Connect with us
Haldwani News today: Bodies swapped at the mortuary; relatives create a ruckus sushila tiwari hospital
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news : हल्द्वानी में मोर्चरी में रखे शवों की हो गई अदला बदली, परिजनों ने किया हँगामा

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news : हल्द्वानी में मोर्चरी में रखे शवों की हो गई अदला बदली, परिजनों ने किया हँगामा

1 min read

Haldwani News: Bodies swapped at the mortuary; relatives create a ruckus sushila tiwari hospital : हल्द्वानी मोर्चरी की बड़ी लापरवाही, घर आकर देखा आखिरी बार चेहरा तो रह गए हैरान, बदल गए शव

Haldwani News: Bodies swapped at the mortuary; relatives create a ruckus sushila tiwari hospital : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सुशीला तिवारी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव बदल गए। जैसे ही मृतकों के परिजनों ने शव को देखा तो अंतिम दर्शन के दौरान उनके होश उड़ गए। मामला सामने आते ही अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर रूपा सजवान मौत मामला सुसाइड नोट में पति पर आरोप

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी पनियाली निवासी 64 वर्षीय रमेश चंद्र भट्ट ने बीते 17 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें हालत बिगड़ने पर एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बीते रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को उनका शव सौंपा गया। मृतक के घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अंतिम दर्शन के लिए मृतक का चेहरा देखा तो परिवार के होश उड़ गए और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि जिस शव को वो घर लेकर आए थे वह उनके परिवार के सदस्य का नहीं बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति का निकला।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: कर्णप्रयाग में 27 जून तक धारा 163 लागू, नगरासू गुरुद्वारे के बाहर पुलिस फोर्स तैनात

शव की हो गई हेराफेरी (haldwani breaking news today)

जानकारी में पता चला कि घर लाया गया शव बागेश्वर के चिडंग गांव के निवासी 40 वर्षीय मनोज सिंह का था जिनकी उपचार के दौरान मौत हुई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों शव को लेकर वापिस एसटीएच पहुंचे और मोर्चरी के बाहर घटना का विरोध जताया। जिस युवक के शव को वो गलती से घर ले गए थे उनके परिजन अस्पताल में मौजूद थे। दोनों परिवारों ने मोर्चरी स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना ने अस्पताल की शव प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top