UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी केमू बस के भीतर कंडक्टर का शव बरामद, मुंह से बह रहा था खून
1 min read
Haldwani News Today: dead Body of conductor suresh chand of Pithoragarh recovered from inside KEMU bus, nainital: हल्द्वानी में केमू बस से मिला कंडक्टर का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से उठे सवाल
Haldwani News Today: dead Body of conductor suresh chand of Pithoragarh recovered from inside KEMU bus, nainital: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां देर रात एक केमू बस के भीतर कंडक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिथौरागढ़ निवासी 50 वर्षीय परिचालक सुरेश चंद्र संदिग्ध हालात में मृत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र, जो पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र के बत्यूली गांव के निवासी थे, हल्द्वानी से अल्मोड़ा-बागेश्वर रूट पर केमू बस में परिचालक के रूप में कार्यरत थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे केमू स्टेशन के पास खड़ी एक बस में उनका शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सुरेश चंद्र बस के भीतर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से खून निकला हुआ था और पास में अंगूर के दाने बिखरे मिले। प्रथम दृष्टया यह स्थिति संदिग्ध प्रतीत हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक के परिजनों के अनुसार सुरेश चंद्र से उनकी आखिरी बातचीत 12 मार्च को हुई थी। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। अचानक इस तरह की खबर मिलने से परिवार में शोक और चिंता का माहौल है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपराधिक प्रतीत नहीं हो रहा है। मृतक की जेब से पांच सौ रुपये का नोट बरामद हुआ है, जिससे लूटपाट की आशंका फिलहाल खारिज की जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बस के भीतर मिले सुरागों और परिस्थितियों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर सुरेश चंद्र की मौत किन कारणों से हुई।
यह भी पढ़ें- Rajkumar chauhan BJP gorakhpur: गोरखपुर भाजपा नेता राजकुमार चौहान की खत्म कर दी जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
