UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar News: हरिद्वार में महिलाओं ने कर दी लड़की की धुनाई वीडियो वायरल
1 min read
Haridwar girl video viral : महिलाओं ने सरेराह कर दी लड़की की धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जाने किस बात को लेकर हुआ था विवाद..
Haridwar girl video viral : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर कुछ महिलाओं ने एक स्कूटी सवार युवती की जमकर धुनाई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुआ था जो हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: महिला न्यूज़ एंकर के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की छेड़छाड़ और मारपीट….
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के सीतापुर क्षेत्र में हाईवे से लगी सर्विस लेन में उस दौरान हड़कम्प मच गया जब बीते सोमवार की रात कुछ महिलाओं ने स्कूटी से गुजर रही एक युवती को पीट दिया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े एक परिवार के कुछ लोगों से स्कूटी सवार युवती का विवाद हो गया था जिसके चलते वह युवती से स्कूटी हटाने को लेकर कहासुनी करने लगे और यह विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। घटनास्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा तो जरूर हुई लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की हालांकि पूरे प्रकरण का वीडियो कुछ लोगों ने अपने फोन पर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
