Connect with us
JEE advanced result 2026: Tanisha Bisht from nandanagar Chamoli clears JEE exam, selected in IIT.
Image : social media ( JEE advanced result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / JEE advanced result 2026: चमोली की तनीषा बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE परीक्षा IIT में चयनित

UTTARAKHAND NEWS चमोली

JEE advanced result 2026: चमोली की तनीषा बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE परीक्षा IIT में चयनित

1 min read

JEE advanced result 2026 : चमोली की तनीषा बिष्ट ने JEE advanced परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, आईआईटी में हुआ चयन..

JEE advanced result 2026: Tanisha Bisht from nandanagar Chamoli clears JEE exam, selected in IIT uttarakhand topper breaking news today: उत्तराखंड की होनहार बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन विशेष उपलब्धियां हासिल कर नया कीर्तिमान रच रही हैं। बेटियों की यह विशेष उपलब्धि ना सिर्फ उनके परिजनों के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन रही है। इसी बीच चमोली जिले की बेटी तनिषा बिष्ट ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में चयनित होने का मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़े :बधाई: बाजपुर के भावेश नेगी ने अपने प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की जेईई मेंस परीक्षा JEE Mains Result

बता दें चमोली जिले के गोपेश्वर नंदानगर के दूरस्थ लुणतरा गांव की निवासी तनीषा बिष्ट ने देश की सबसे कठिन जेईई एडवांस्ड परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं बल्कि तनीषा का चयन देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में हुआ है। बताते चलें इसी साल तनीषा ने इंटरमीडिएट परीक्षा 97.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand CBSE topper 2026: 12वीं में चालक की बेटी बनी पौड़ी टॉपर गार्ड के बेटे ने किया कमाल

तकनीकी के क्षेत्र में पहाड़ के लोगों के लिए करना चाहती हैं काम (chamoli news today)

तनीषा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है, उनका कहना है कि वह तकनीकी के क्षेत्र में कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिससे पहाड़ के लोगों को फायदा मिले। तनीषा की इस विशेष उपलब्धि पर स्थानीय युवा ने बताया कि लुणतरा गांव शिक्षा के क्षेत्र में पहले से आगे रहा है, जहां हर साल युवा सेना और शिक्षा विभाग में चयनित होकर अपनी सेवाएं देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि तनीषा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर अन्य बेटियों के लिए भी सफलता के मार्ग खोल दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top