Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
Central Bank
1 min read
Central Bank SO Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन Central Bank SO Recruitment 2026
Central Bank SO Recruitment 2026|Central Bank Vacancy 2026| Specialist Officer Recruitment| बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Central Bank of India ने Specialist Officer (SO) के 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मुख्य रूप से Risk Management stream के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई है।
यह भी पढ़े :UKSSSC govt job 2026 driver bharti: उत्तराखण्ड वाहन चालक के 72 पदों पर निकली भर्ती
(Central Bank SO Vacancy 2026)
इस भर्ती में कुल 26 पद शामिल हैं, जिनमें अलग-अलग विभागों के पद इस प्रकार हैं:
Analytics & Model Risk – 06 पद
Asset Liability Management – 05 पद
Digital Risk Management – 08 पद
Enterprise Risk – 05 पद
Market Risk – 02 पद
(Bank Job Qualification)
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास गणित / सांख्यिकी में स्नातक या Data Science / IT / Computer Science / Software Engineering में BE / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए MBA / PGDM / Chartered Accountant की योग्यता भी मांगी गई है। संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt jobs 2026: उत्तराखण्ड सरकारी विभागों में 66 हजार पद खाली
(Salary and Age Limit)
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹64,820 से ₹1,02,300 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है:
अधिकतम 35 वर्ष
कुछ वरिष्ठ पदों के लिए 45 वर्ष तक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 28 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
(Central Bank Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹850 और SC / ST / महिला / दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹175 रखा गया है।
कुल मिलाकर बैंकिंग सेक्टर में experienced और technical background वाले candidates के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते form भर लें।
