UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती, देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल
1 min read
UKSSSC exam calendar 2026: युवाओं के लिए खुला सरकारी नौकरी भर्ती का पिटारा, मई से दिसंबर तक होंगी भर्तियां, भरे जाएंगे 2000 से ज्यादा पद
UKSSSC Exam Calendar 2026 Released: Check Complete Recruitment Schedule for 2390 Posts: उत्तराखंड में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि इस साल यानी 2026 में मई माह से दिसंबर महीने तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की गई है। बताते चले इन भर्तियों मे समूह ग रिक्त पदों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़े :UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक समूह ग के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षाएं होंगी, जिनसे 2390 पदों पर युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।
इन पदों पर भर्ती का मौका (uksssc bharti)
72 पदों पर वाहन चालक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी , जिसका विज्ञापन संख्या 75 जारी किया जा चुका है और परीक्षा 31 मई 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा आगामी 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, इस भर्ती में कुल 416 पद शामिल हैं।
पशुधन प्रसार अधिकारी की होगी भर्ती
विशेष तकनीकी अर्हता वाले विभिन्न पदों की परीक्षा भी शामिल की गई है, 57 पदों के लिए यह परीक्षा 28 जून 2026 को प्रस्तावित है, वहीं पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े :बधाई: चम्पावत की दिव्या ओली बनी सहायक विकास अधिकारी UKSSSC exam result 2026
कृषि विभाग मे होगी भर्ती
कृषि विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमे इंटरमीडिएट और स्नातक अर्हता वाले 93 पदों के लिए 25 मई 2026 को विज्ञापन प्रस्तावित है, जबकि परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 305 पदों पर भर्ती के लिए 10 जून 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है।
वन विकास निगम मे भर्ती
वन विकास निगम उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों के लिए भी आयोग ने भर्ती कार्यक्रम जारी किया है, जिसका विज्ञापन 17 जून 2026 को जारी होगा और 20 सितंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू कराई जाएगी। वन विकास निगम में भी नौकरी का मौका है, लेकिन इसके लिए फिजिकल परीक्षा भी होगी।
युवाओं के लिए इस साल की सबसे बड़ी भर्ती
कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों पर कुल 569 रिक्तियों के लिए 14 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी होगा जबकि परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। इसे युवाओं के लिए इस साल की सबसे बड़ी भर्तियों में माना जा रहा है।
व्यक्तिगत सहायक के 101 पदों के लिए 24 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी होगा और परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आईटीआई और डिप्लोमा अर्हता वाले 78 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित की गई है। इसके लिए विज्ञापन 31 जुलाई 2026 को जारी होगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, बदमाशों ने पुल से नीचे फेंका
पुलिस और वन विभाग मे भर्ती
पुलिस और वन विभाग से जुड़ी शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। स्पेशल टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी के कुल 179 पदों के लिए 6 अगस्त 2026 को विज्ञापन जारी होगा। इन पदों के लिए 16 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी।
विज्ञान वर्ग से संबंधित: इंटरमीडिएट और स्नातक अर्हता वाले 21 पदों के लिए परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है, वहीं विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय 106 पदों की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए विज्ञापन 26 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड
साल के आखिर में विशिष्ट अर्हता वाले 73 पदों पर भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका विज्ञापन 11 सितंबर 2026 को जारी होगा और परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
ध्यान रखने योग्य बात : कार्यक्रम को फिलहाल प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर बताया गया है , जिसके कारण प्रशासनिक या अन्य कारणों से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
