Connect with us
Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेला काठगोदाम से चलेगी शटल बस किराया भी हुआ तय
Image : सांकेतिक फोटो ( Kainchi Dham mela 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेला काठगोदाम से चलेगी शटल बस किराया भी हुआ तय

UTTARAKHAND NEWS

Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेला काठगोदाम से चलेगी शटल बस किराया भी हुआ तय

1 min read

Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेले के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा किराया भी हुआ तय

Kainchi Dham Fair 2026: Shuttle buses run from Haldwani Kathgodam to Kainchi Dham fair fare finalized kainchi dham traffic route . Uttarakhand breaking news today: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली। 15 जून को होने वाले इस भव्य मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है ,जिसको ध्यान में रखते हुए 14 और 15 जून को कैंची धाम में विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसो,टैक्सी और पार्किंग व्यवस्था के साथ किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Kainchi Dham news today: कैंची धाम जाम के झाम से मिलेगी निजात रातीघाट से बनेगा वैकल्पिक मार्ग

बता दें 15 जून को विश्व प्रसिद्ध नीम करोरी बाबा के कैंची धाम आश्रम में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह की तैयारी कर चुका है। मेले को ध्यान में रखते हुए 14 और 15 जून को विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी जिसके लिए हल्द्वानी काठगोदाम ,भीमताल नैनीताल भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए बसों और टैक्सी की व्यवस्था की गई है।

60 रोडवेज बसों का किया जाएगा संचालन (nainital kainchi dham)

मेले के दौरान दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए 60 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा, जो हल्द्वानी, काठगोदाम रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन से कैंची धाम के लिए चलेंगी। इसके अलावा कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की लगभग 150 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी ,वहीं ग्राफिक एरा संस्थान की 30 बसों को भी भीमताल से कैंची धाम रूट पर लगाया जाएगा। भवाली से 150 टैक्सी-मैक्सी और भीमताल से 100 टैक्सी-मैक्सी वाहनों का संचालन किया जाएगा।

बस का किराया भी हुआ तय (Nainital news today)

हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक बस का किराया 150 रुपये प्रति यात्री, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपये तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक 50 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। भवाली से कैंची धाम तक टैक्सी शटल सेवा का किराया भी 50 रुपये प्रति यात्री रहेगा। अधिक किराया वसूलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top