UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Karnataka car accident almora: कर्नाटक कार हादसे में रानीखेत के युवक की मौत गया था HM करने
1 min read
Karnataka Road Accident News almora youth died Kartikeya Sharma| रानीखेत का होनहार युवक कार हादसे में मौत, परिवार में मातम
Almora Ranikhet Youth Kartikeya sharma died in Karnataka car accident Uttarakhand Youth Death News | Road Accident India | Student Tragedy Case Karnataka car accident almora: HM hotel management student Kartikeya Sharma of ranikhet died car accident Karnataka उत्तराखण्ड के लिए कर्नाटक से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हुए भीषण कार हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। दरअसल राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का एक होनहार युवक सैकड़ों किलोमीटर दूर कर्नाटक में हुए सड़क हादसे में जिंदगी की जंग हार गया। पढ़ाई पूरी होने से ठीक पहले आई इस खबर ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Karnataka car accident Kartikeya sharma car accident almora car Accident Breaking News India | Car Accident Case | Youth Fatality Report
मृतक की पहचान 23 वर्षीय कार्तिकेय के रूप में हुई है, जो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कर्नाटक के एक संस्थान में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह अपने दो दोस्तों के साथ किसी जरूरी काम से कार में निकला था, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
Almora accident news today Accident Investigation News | Highway Crash | Safety Concern India
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार्तिकेय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों की कोशिशें उसे बचा नहीं सकीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
Family Tragedy News | Emotional Story | Uttarakhand Update ranikhet almora news today
बताया गया है कि मृतक कार्तिकेय रानीखेत के प्रतिष्ठित कारोबारी और कांग्रेसी नेता त्रिभुवन शर्मा का इकलौता पुत्र था। उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्य उस समय हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल थे, जब उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना मिली। परिजन तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Last Rites Update | Student Life Story | Community Shock
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को कर्नाटक में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कार्तिकेय का कोर्स अगले महीने मई में पूरा होने वाला था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, जो अब अधूरी रह गईं।
Uttarakhand News Today | Social Impact | Youth Loss
इस दर्दनाक हादसे के बाद रानीखेत में शोक की लहर है। एक होनहार युवा का यूं असमय चले जाना हर किसी को झकझोर रहा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Almora kemu bus accident today: अल्मोड़ा दोपाखी के पास पैराफिट से टकराईं केमू बस
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
