Connect with us
AISSEE Result 2026 Kashipur Uttarakhand academy two student Sainik School topper
Image : Devbhoomi darshan ( AISSEE Result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: उत्तराखंड अकैडमी के दो छात्रों ने किया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड टॉप…

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

बधाई: उत्तराखंड अकैडमी के दो छात्रों ने किया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड टॉप…

1 min read

AISSEE Result 2026: AISSEE में काशीपुर की उत्तराखंड अकादमी का जलवा, 32 में से 28 छात्र सफल, दो बने उत्तराखंड टॉपर

AISSEE Result 2026 Kashipur Uttarakhand academy two student Sainik School topper : बीते रोज सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें प्रदेशभर के नौनिहालों ने शानदार सफलता हासिल की। इसी कड़ी में ऊधम सिंह नगर जिले के औद्योगिक नगर काशीपुर स्थित उत्तराखंड अकादमी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। संस्थान के कुल 32 छात्रों में से 28 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सबसे खास बात यह रही कि अकादमी के दो मेधावी छात्र आयुष्मान रावत और आरनव अधिकारी ने उत्तराखंड में टॉप कर प्रदेश में संस्थान का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों का चयन छठी कक्षा के लिए हुआ है, इस वर्ष कक्षा 6 के लिए एक लाख चौंतीस हजार बच्चे शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े :Yogesh Jeena IIT BOMBAY: नैनीताल के योगेश जीना ने रचा इतिहास आटो ड्राइवर का बेटा बना टॉपर

टॉपर छात्रों ने किया प्रदेश में कमाल

आयुष्मान रावत, पुत्र बलविंदर सिंह रावत ने 300 में से 286 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आरनव अधिकारी, पुत्र अनूप अधिकारी ने 300 में से 282 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हसिल किया है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों समेत पूरी अकादमी में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि आयुष्मान रावत ने पूरे देश में 92वीं रैंक हासिल की है जबकि आरनव अधिकारी ने भारत में 271वीं रैंक हासिल की है। दोनों ही छात्रों की प्रथम प्राथमिकता सैनिक स्कूल घोड़ाखाल है।प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेशभर से हजारों छात्रों ने भाग लिया था, ऐसे में 28 छात्रों का सफल होना और दो का प्रदेश टॉपर बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

अभी ई-काउंसलिंग और मेडिकल प्रक्रिया शेष(Sainik school e counselling and medical exam)

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अब चयनित विद्यार्थियों को ई-काउंसलिंग और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन इन दोनों चरणों की सफलतापूर्वक पूर्णता के बाद ही सुनिश्चित होगा। अकादमी को विश्वास है कि उसके विद्यार्थी इन चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

2015 से दे रही उत्कृष्ट परिणाम(Uttarakhand academy Kashipur)

उत्तराखंड अकादमी की स्थापना 5 अप्रैल 2015 को काशीपुर में की गई थी। यह संस्थान रेलवे स्टेशन से लगभग 2.5 किमी और बस अड्डे से करीब 3.5 किमी की दूरी पर खोखरा मंदिर रोड, प्रकाश सिटी सोसाइटी में स्थित है। यह एक पूर्णतया आवासीय कोचिंग संस्थान है, जहां विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं।

संस्थान में प्रवेश भी चयन प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है। केवल वही विद्यार्थी प्रवेश पाते हैं जो अकादमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। यहां राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र की प्रवेश परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।

प्रधानाचार्य ने जताया गर्व

देवभूमि दर्शन से विशेष बातचीत में अकादमी के प्रधानाचार्य कमलेश जैड़ा, जो मूल रूप से नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बैच सैनिक स्कूल में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संस्थान आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा। इसके साथ ही डायरेक्टर गोपाल सिंह जैडा ने सभी को बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top