Connect with us
Khatima news today: Dead body of heera singh found sucide case murder case udham Singh Nagar Uttarakhand latest news
Image : social media ( Khatima news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news today: खटीमा पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news today: खटीमा पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

1 min read

Khatima news today: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले परिजनो से की थी बात, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका..

Khatima news today: Dead body of heera singh found sucide case murder case udham Singh Nagar Uttarakhand latest news: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवक का यूकेलिप्टस के पेड़ से शव लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news today: टिहरी गढ़वाल पानी के टैंक में डूबने से युवक की चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के वनगवां निवासी 23 वर्षीया हीरा सिंह मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकते दिखे। जैसे ही ग्रामीणों को युवक का शव पेड़ से लटका मिला तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन व युवक के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जिन्होंने युवक के शव को नीचे उतारा।

हीरा ने जताई थी माँ से बात करने की इच्छा ( udham singh nagar news today)

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार की रात हीरा खाना खाने के बाद किसी से मिलने के लिए घर से निकला था। देर रात लगभग 11:00 हीरा ने अपने पिता को कॉल कर मां से बात करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पिता ने कॉल काट दिया और फोन फ्लाइट मोड पर डालकर सो गए थे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand online services: अब आरटीओ जाने की जरूरत नहीं घर बैठे आनलाइन होंगे काम

पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस प्रशासन की टीम ( udham singh nagar news crime)

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर बेटे के शव को पड़ा देख मृतक के पिता जोगिंदर सिंह ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। बताते चले हीरा सिंह अपने पीछे अपनी मां छमिंदर कौर और दो बहनों ज्योति और सुमन को छोड़ गए हैं। पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top