Connect with us
Haldwani breaking news Hindi: Man Accused of Sending Obscene Facebook Messages
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani breaking news Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: हल्द्वानी में फेसबुक पर हुई दोस्ती पड़ी भारी, शादी का दबाव बनाकर युवती का करने लगा पीछा

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand: हल्द्वानी में फेसबुक पर हुई दोस्ती पड़ी भारी, शादी का दबाव बनाकर युवती का करने लगा पीछा

1 min read

Haldwani breaking news Hindi: फेसबुकिया दोस्त ने होटल में बुलाकर युवती पर बनाया शादी का दबाव,भाई मामा को भेजे अश्लील मैसेज, पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंचा युवक

Haldwani breaking news Hindi: Man Accused of Sending Obscene Facebook Messages: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक युवक ने पहले युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसे होटल मिलने बुलाया और उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया। हैरानी की बात तो यह है कि जब युवक को पता चला कि युवती की शादी कहीं और हो गई है तो उसने युवती को परेशान करते हुए उसके परिजनों को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इतना ही नहीं बल्कि युवती को जान से मारने की धमकी तक दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand : SDRF में तैनात उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन…

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी मानपुर पश्चिम की रहने वाली युवती की पहचान फेसबुक के जरिए करीब 3 साल पहले उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के निवासी युवक विकास कश्यप से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। हालांकि कुछ समय बाद विकास ने युवती पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। इतना ही नहीं बल्कि वह शादी का झांसा देकर युवती को होटल तक ले गया ,जहां पर उसने युवती के साथ गलत हरकत तो नहीं की मगर शादी के लिए लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा।

युवती को जबरन परेशान करने लगा था आरोपी युवक ( haldwani news today)

युवती के विरोध करने पर वह ऑफिस के बाहर आकर खड़ा होने लगा तथा साथ न चलने पर उसके घर जाकर तमाशा करने की धमकी देने लगा। युवक जबरन युवती को परेशान करने के लिए उसे गिफ्ट और ऑनलाइन पैसे भेजने की कोशिश करता रहा लेकिन युवती ने युवक की हरकत को भांपते हुए हर बार इन गिफ्ट्स और पैसों को लौटा दिया।

यह भी पढ़े :Jaipur breaking news: जमीन और सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या की साजिश बेटी आयुषी गिरफ्तार

युवती का घर तोड़ने का किया प्रयास ( haldwani breaking news )

इस बीच वर्ष 2026 फरवरी में युवती की शादी कहीं और हो गई तो आरोपी विकास ने सारी हदें पार कर दी। उसने पीड़िता के मामा भाई और अन्य रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए ताकि युवती का घर टूट जाए। आरोपी युवती के ससुराल का पता और फोन नंबर मांग रहा था जब पीड़िता और उसके परिवार ने इससे इनकार किया तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता का पूरा परिवार मानसिक तनाव और डर में आ गया जिन्होंने पुलिस प्रशासन के पास घटना की जानकारी दी।

SSP के निर्देश के बाद हुई करवाई शुरू ( nainital news today)

पुलिस प्रशासन ने पीड़िता की मदद करने के बजाय उन्हें बैरंग घर लौटा दिया। इसके बाद पीड़िता व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ ssp मंजूनाथ टीसी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाने पहुंची। SSp के सख्त निर्देश पर आरोपी विकास कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर ही गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top