UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKPSC Vacancy: उत्तराखंड में Tax & Revenue Inspector के 29 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
1 min read
|UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026|उत्तराखंड में टैक्स एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 4 अगस्त तक करें आवेदन
|UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026| उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत Tax & Revenue InspectorExamination-2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax & Revenue Inspector) के 29 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 की रात 11:59:59 बजे निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी देवप्रयाग में सड़क हादसा रोडवेज बस और कार की टक्कर, चार घायल
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (UKPSC Tax and Revenue Inspector Recruitment 2026)
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 ही रहेगी। यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन करेक्शन विंडो के माध्यम से संशोधन करने का अवसर मिलेगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती? (UKPSC Vacancy 2026)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से शहरी विकास विभाग में कर एवं राजस्व निरीक्षक के कुल 29 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर संपन्न होगी। सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? (Eligibility Criteria)
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, यदि किसी अभ्यर्थी ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम दो वर्ष की सेवा की है या उसके पास NCC का ‘B’ अथवा ‘C’ प्रमाणपत्र है, तो समान परिस्थितियों में उसे प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा में किसे मिलेगी छूट? (Age Relaxation)
उत्तराखंड सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
उत्तराखंड के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी 5 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
उत्तराखंड के दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।
पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को राज्य सरकार के लागू नियमों एवं आदेशों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply UKPSC Online)
उम्मीदवार सबसे पहले UKPSC के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर नया पंजीकरण (Registration) करें। इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।
यह भी पढ़े :Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
आयोग ने अभ्यर्थियों को दी यह सलाह (UKPSC Recruitment Notification)
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी नियमों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें। आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी हर नई सूचना और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
