UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima News Today: खटीमा फ्यूज जोड़ने पोल पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने से गई जिंदगी
1 min read
Khatima News Today : शटडाउन के बाद तारों में दौड़ा करंट, लाइनमैन को लगा बिजली का झटका, गई जिंदगी
Khatima News Today: Lineman Ranjeet Singh Rana died electrocution electric shock after shutdown in Khatima. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन की करंट लगने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कंट्रोल रूम से शटडाउन मिलने की सूचना के बावजूद लाइन में करंट दौड़ता रहा जिससे लाइनमैन की करंट की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news today: टिहरी प्रेमिका ने युवक को मिलने बुलाया परिजनों ने कर दी हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा नौगावनाथ निवासी 35 वर्षीय रंजीत सिंह राणा बिजली विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर विद्युत कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बीते मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे रंजीत खटीमा के ग्राम बिचई उमरकला स्थित एक ट्रांसफार्मर में फ्यूज जोड़ने के लिए अपने साथी कर्मचारियों के साथ पहुंचे थे। काम करने से पहले कंट्रोल रूम से शटडाउन मांगा गया था जिसके चलते कंजाबाग सब स्टेशन से फोन पर शटडाउन दिए जाने की सूचना मिलने के बाद रंजीत पोल पर चढे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने फ्यूज में प्लाश लगाया तो तेजी से करंट दौड़ा जिसकी चपेट में आकर वह पोल पर ही झुलस गए।
मृतक के परिजनों ने लगाई लापरवाही के आरोप ( udham singh nagar news today)
जैसे तैसे अन्य साथी कर्मचारियों ने उन्हें पोल से नीचे उतारकर तुरंत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया ,जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे जिनमें कोहराम मच गया। इस दौरान अस्पताल परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण और भावुक हो उठा। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
यह भी पढ़े :Umesh Kumar khanpur MLA: खानपुर विधायक उमेश कुमार से 4.5 लाख की कथित ठगी
मामले की जाँच पड़ताल शुरु ( udham singh nagar news )
मृतक रंजीत के परिजनों ने कहा यदि समय पर और सही तरीके से शटडाउन कर लिया होता तो रंजीत की जान नहीं जाती। परिजनों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं ठेकेदार के सुपरवाइजर ने भी इस हादसे के लिए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी दीप चंद्र की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि शटडाउन की प्रक्रिया पूरी तरह सुनिश्चित किए बिना लाइनमैन को कार्य करने के लिए अनुमति दे दी गई थी ,जिसके कारण यह अनहोनी हुई है।पुलिस प्रशासन और विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए है।
