UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Lalkuan gorakhpur train: लालकुआं से गोरखपुर को दौड़ेगी ट्रेन, जाने रूट टाइमिंग शेड्यूल
1 min read
Lalkuan Gorakhpur train : लालकुआं यात्रियों को मिलने जा रही एक और ट्रेन की सौगात, यात्रियों का सफर होगा सुविधाजनक..
Lalkuan Gorakhpur train: Train will run from Lalkuan to Gorakhpur, know the route timing schedule uttarakhand news live today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं के यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि, लाल कुआं पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन पर्यटन को देखते हुए लंबी दूरी से एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बताते चले यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक संचालित की जाएगी जो 14 फेरों के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Dehradun train accident: देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
बता दें गोरखपुर लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05009 गोरखपुर लालकुआं हर शुक्रवार तथा 05010 (लालकुआं–गोरखपुर) : हर शनिवार कुल 14-14 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
० जबकि 05009 गोरखपुर से लालकुआं -गोरखपुर से शाम 5:05 बजे छूट कर गोंडा जंक्शन में रात्रि 8:00 बजकर 10 मिनट पर छूट कर बस्ती – 9:40 / पर पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुककर या ट्रेन 9:50 बजे छूटकर सीतापुर 10:50 पर पहुंचेगी। वहीं रात्रि 11:00 बजे वहां से छूटकर मध्य रात्रि 12:03 पर लखीमपुर,गोला गोकरननाथ मैलानी से चलकर यह ट्रेन रात्रि पीलीभीत – 03:28 / 03:30 बजे भोजीपुरा होते हुए यह ट्रेन सुबह 8:00 बजे लालकुआं पहुंचेगी ।
०वापसी में यह ट्रेन शनिवार को 05010 लालकुआं–गोरखपुर लालकुआं से सुबह 10:00 बजे किच्छा : 11:40 / 11:42 बजे भोजीपुरा –12:30/दोपहर 1:00 बजे पीलीभीत दोपहर 2:15 / 2:17 बजे मैलानी – 4:10 / 4:20 बजे गोला गोकरननाथ – 5:08 / 5:10 बजे लखीमपुर – 5:30 /5:32 बजे सीतापुर –6:35 / 6:45 बजे बस्ती –रात्रि 9:00 बजे (पास) तथा गोंडा – 11:30 बजे छूटकर यह ट्रेन रात्रि में 1:15 पर गोरखपुर पहुंचेगी ।।
