UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital guldar attack today: नैनीताल भीमताल पिंजरे में फंसा गुलदार आदमखोर की जांच बाकी
1 min read
Nainital guldar attack today: भीमताल के मोरा गांव में पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर है या नहीं इसकी जांच बाकी
Nainital guldar attack today: man-eater guldar leopard leopard trapped in cage in Bhimtal, Nainital Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल और जौलीकोट क्षेत्र में गुलदार की दहशत बीते कई दिनों से बरकरार है ,जिसके चलते 15 दिन के भीतर गुलदार दो लोगों का शिकार कर चुका है। इस बीच मंगलवार की सुबह वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार भीमताल ब्लॉक के मोरा गांव में कैद हुआ है। गुलदार के कैद होने की खबर सुनते ही लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। हालांकि पकड़े गए गुलदार कि अभी यह पुष्टि होना बाकी है कि यह गुलदार आदमखोर है या नहीं।
यह भी पढ़े :Kichha news today: किच्छा 13 वर्षीय मासूम ने कीटनाशक को समझा दवाई चली गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भीमताल मोरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे में बीते देर रात गुलदार फंसा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा था। विशेषकर भदयूनी गांव में 6 दिन पहले युवक कमल सिंह बिष्ट को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था जिसके बाद वन विभाग गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। बताते चले इससे पहले भी मोरा गांव से सटे सूर्याजाला और ज्योली क्षेत्र में भी दो महिलाओं को गुलदार ने अपना शिकार बनाया था।
जल्द स्थिति होगी स्पष्ट (nainital guldar news today)
बीते देर रात मोरा गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गुलदार आदमखोर है। इस पर विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़े :Dehradun bus timing: उत्तराखंड पहाड़ से देहरादून के लिए चलेंगी अब नान स्टाप बसें
3 अप्रैल को महिला को गुलदार ने बनाया था अपना निवाला ( nainital bhimtal news today)
बताते चले 3 अप्रैल को नैनीताल जिले के भीमताल सूर्या गांव की महिला हंसी देवी को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। गुलदार के हमले के कारण भीमताल ब्लॉक में लोगों का जीवन संकट में ठहर सा गया, जिसके चलते खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने वहां पर 25 और 27 अप्रैल को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी भी घोषित की थी।
