UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Kainchi Dham mela: कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में अवकाश
1 min read
|Kainchi Dham Mela 2026 School Holiday Nainital| कैंची धाम मेले के चलते 15 जून को भीमताल और बेतालघाट के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Kainchi Dham Mela 2026 School Holiday Nainital| नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम मेले के अवसर पर 15 जून 2026 को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
अभिभावकों तक समय पर पहुंचाई जाएगी सूचना (School Holiday Order Nainital)
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों तक समय रहते पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़िए: हरिद्वार ARTO बैठे ई-रिक्शा में ड्राइवर ने ₹20 की जगह 50₹ लिया किराया
सरकारी कार्यालय रहेंगे खुले, लापरवाही पर होगी कार्रवाई (Nainital Administration Order)
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भीमताल और बेतालघाट क्षेत्र के सभी अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
