Connect with us
Pauri Garhwal: Green Army Devbhoomi Uttarakhand planted trees on Harela in Motadhang area kotdwar
Image : Devbhoomi darshan ( Green Army Devbhoomi Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / पौड़ी गढ़वाल: ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा मोटाढंग क्षेत्र में किया गया हरेले पर पौधारोपण

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल: ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा मोटाढंग क्षेत्र में किया गया हरेले पर पौधारोपण

1 min read

Green Army Devbhoomi Uttarakhand : ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा मोटाढंग क्षेत्र में किया गया हरेले पर पौधारोपण

Green Army Devbhoomi Uttarakhand Planted On Harela: बिते बुधवार लोकपर्व हरेला के अवसर पर प्रकृति संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा कोटद्वार के मालण पुल मोटाढांग क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती प्रणिता कंडवाल ने किया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों ने मालन पुल के आगे सड़क किनारे जकरंदा, केसिया गुलका, फ्यूशिया (डांसिंग डॉल प्लांट), विलायती बहेड़ा, जामुन समेत कुल 35 पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: व्यापक रूप से मनेगा लोकपर्व हरेला, लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे harela

हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रकृति के संरक्षण, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

पौड़ी गढ़वाल: ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड द्वारा मोटाढंग क्षेत्र में किया गया हरेले पर पौधारोपण

आज के कार्यक्रम में प्रणिता कंडवाल, ग्रीन आर्मी देवभूमि के अध्यक्ष शिवम नेगी, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी, स्वयंसेवक विनय रावत, सत्येंद्र सिंह गुसाईं, सुमित सिंह नेगी, अरुण कुमार खंतवाल (बी.जी.यू) सहित कई स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top