Connect with us
Pauri Garhwal Guldar attack chaubattakhal area 4 year girl Drishti in bhatkot
Image : social media ( Pauri Garhwal Guldar attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Garhwal Guldar attack: पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में गुलदार ने बच्ची को मार डाला…

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal Guldar attack: पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में गुलदार ने बच्ची को मार डाला…

1 min read

Pauri Garhwal Guldar attack: : पौड़ी में गुलदार का आतंक, 4 साल की मासूम बच्ची बनी शिकार (Leopard Attack Pauri Garhwal)

Pauri Garhwal Guldar attack chaubattakhal area 4 year girl Drishti in bhatkot: उत्तराखंड में कुमाऊं से गढ़वाल तक जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है अभी गुलदार के हमले की एक बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल के पोखडा ब्लॉक के चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्रामसभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार ने चार साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़े :Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार के हमले में देवदूत बनी सीता बचाई गीता की जिंदगी

रात के समय हुआ दर्दनाक हादसा (Pauri Garhwal news today)

जानकारी के अनुसार, ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की 4 वर्षीय बेटी दृष्टि रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया और बच्ची को अपने जबड़ों में दबोच लिया।

आंगन से खेतों तक ले गया गुलदार (Leopard Attack Details)

गुलदार बच्ची को आंगन से उठाकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिवार वालों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई।

झाड़ियों में मिला शव (Search Operation Result)

काफी देर तक खोजबीन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची दृष्टि का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

वन विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top