Connect with us
Pauri Garhwal: Suman Devrani murder Pokelin machine in Kotdwar
Image : social media ( kotdwar pokelin machine news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में पोकलेन मशीन से हमला कर सुमन देवरानी की हत्या…

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में पोकलेन मशीन से हमला कर सुमन देवरानी की हत्या…

1 min read

kotdwar pokelin machine news    : पोकलैंड मशीन चालक ने युवक पर चला दी मशीन, चली गई युवक की जिंदगी, क्षेत्र में फैली सनसनी..

kotdwar pokelin machine news   : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर रात के समय सड़क चौड़ीकरण के कार्य पर लगे पोकलैंड मशीन के चालक ने एक युवक को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं है बल्कि मशीन चालक ने जानबूझकर युवक की हत्या की है जिसके चलते मौका पाकर आरोपी ऑपरेटर घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया था। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे मे है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार के मंगलौर में बकरीद मना रहे युवक की कर दी जिंदगी खत्म

Suman Devrani Pauri Garhwal : अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पौड़ी जिले के कोटद्वार के सतपुली गुमखाल में बीते शनिवार की देर रात श्री कल्याण शिवालिक इन्फ्रा के पोकलैंड मशीन चालक प्रवीण ने वहाँ से गुजर रहे नोसिन डाडामण्डी के निवासी सुमन देवरानी पर मशीन चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाईवे निर्माण के दौरान कार चालक और पोकलैंड मशीन ऑपरेटर के बीच रास्ता खुलवाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके कारण मशीन चालक ने कार चालक प्रवीण को बाकेट से नीचे गिराकर उस पर वार किया जिसके कारण युवक की जिंदगी चली गई। घटना को अंजाम देने के बाद पोकलैंड मशीन चालक मौके पर फरार हो गया था । जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं आरोपी की तलाश जारी है। बताते चले युवक के शव को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया है जहां पर मृतक के परिजन बेहद आक्रोशित नजर आ रहे हैं जिन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे। वहीं दूसरी ओर जिस घटनास्थल पर घटना घटित हुई है वहां पर ग्रामीणों ने हाईवे तक जाम कर दिया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top