Connect with us
Pauri guldar attack today: seeta devi died in leopard tiger attack satyakhal garhwal bamthi village news Uttarakhand live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri guldar attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri guldar attack today: पौड़ी सत्यखाल खेत में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri guldar attack today: पौड़ी सत्यखाल खेत में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

1 min read

Pauri guldar attack today  : मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में डर का माहौल..

Pauri guldar attack today: seeta devi died in leopard tiger attack satyakhal garhwal bamthi village news Uttarakhand live update  : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों को गुलदार अपना निवाला बन चुका है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है जहां पर गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से मृतका महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ,वहीं पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े :Bajpur Haldwani Crime News: बाजपुर सड़क किनारे घूम रही गाय को काटा हल्द्वानी से 2 गिरफ्तार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सत्यखाल बमठी गांव की निवासी 62 वर्षीय सीता देवी रोजाना की तरह आज गुरुवार की सुबह घर के पास मौजूद खेत में काम करने के लिए पहुँची थी। तभी इस दौरान जैसे ही वो खेत से पशुओं के लिए चारा पत्ती निकालने लगी तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने सीता देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करते ही महिला की चीख पुकार मच गई।

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला (Pauri guldar attack today) 

महिला की चीख सुनते ही उनके परिजन व गांव के अन्य लोग तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गुलदार महिला को अपना निवाला बना चुका था। लोगों का कहना है की घटनास्थल पर दो गुलदार घूमते हुए दिखाई दिए थे, जो उनके लिए खतरा बन चुके हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school heatwave alert: भीषण गर्मी स्कूलों के लिए गाइडलाइन बदल सकता है समय

ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा (seeta devi died in leopard attack pauri Garhwal news) 

बताते चले महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों का प्रशासन और वन विभाग की टीम पर गुस्सा फूटा है, जिन्होंने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी वन विभाग की टीम लापरवाही बरत रही है, जिसका खामियाज़ा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बहरहाल वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग की टीम गश्त बढ़ाने के साथ ट्रैप कैमरे लगा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top