UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh postman news today: बेरीनाग की लड़की को लेकर भाग गया हरियाणा का पोस्टमैन
1 min read
Pithoragarh postman news today : हरियाणा का पोस्टमैन पहाड़ की लड़की लेकर भागा, पोस्टमैन को बिना सत्यापन के किराए पर रखने पर मकान मालिक का हुआ चालान…
Pithoragarh postman news today: Haryana postman ran away with a girl from ganai gangoli Berinag uttarakhand live update : एक तरफ उत्तराखंड के लड़कों को शादी के लिए लड़की मिलना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अन्य राज्यों से आए युवक उत्तराखंड के लोगो की नौकरी पर डाका डाल रहे है। यह तो छोड़िये अब हरियाणा जैसे अन्य जगहो से आए युवक प्रदेश से लड़कियां भी अपने साथ भगाने लगे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पिथौरागढ़ जिले से सामने आया है ,जहां पर पोस्टमैन के पद पर तैनात युवक स्थानीय युवती को लेकर भागा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Haridwar Marriage News: हरिद्वार में शादी के बीच दुल्हन की बहन प्रेमी संग फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के गणाई गंगोली क्षेत्र में हरियाणा का रहने वाला युवक पोस्टमैन के पद पर तैनात है। दरअसल युवक पर आरोप लगा है ,कि वह स्थानीय युवती को लेकर भाग गया है। युवती के परिजनों ने बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने पोस्टमैन के नंबर को सर्विलांस में लगाया जिसके बाद उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। पुलिस ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं ,वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने हरियाणा के पोस्टमैन को बिना सत्यापन के किराए पर रखने के कारण मकान मालिक का चालान किया है। बताते चले प्रदेश में यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी हरियाणा के पोस्टमैन इस तरह का कारनामा कर चुके हैं।
