Connect with us
PM Modi Uttarakhand Visit: Narendra Modi will come in April, will inaugurate the Delhi Dehradun Expressway latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( PM Modi Uttarakhand Visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखण्ड आएंगे मोदी, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखण्ड आएंगे मोदी, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

1 min read

PM Modi Uttarakhand Visit  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे उत्तराखंड, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण संग कर सकते हैं माँ डाट काली के दर्शन

PM Modi Uttarakhand Visit: Narendra Modi will come in April, will inaugurate the Delhi Dehradun Expressway latest news today  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल महीने में उत्तराखंड के दौरे पर रहने वाले हैं जो यहां पहुंचकर देहरादून से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ऐतिहासिक मंदिर माँ डाट काली के दर्शन भी कर सकते हैं। बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा उत्तराखंड की आस्था और विकास के लिए अद्भुत संगम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: PM मोदी की बहन बसंती बेन धार्मिक प्रवास में पति संग पहुंची ऋषिकेश

बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर रहने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिले के डाट काली के निकट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की भूमि में उद्घाटन कार्यक्रम किया जा सकता है। इसके अलावा देहरादून से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों होने वाला है।

गेमचेंजर परियोजना मानी जा रही दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर परियोजना माना जा रहा है ,जो 11,970 करोड रुपए की लागत से बनी है। देहरादून से दिल्ली तक का सफर ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाला 211 किलोमीटर लंबा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सड़क का 12 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रोड के रूप में उत्तराखंड में है, जिससे पर्यटन व्यापार तथा निवेश को काफी लाभ होगा। बताते चले यह एक्सप्रेस डाट काली के निकट समाप्त होगा ऐसे में लोकार्पण कार्यक्रम इसी स्थल पर करने की तैयारी है ताकि शहर का यातायात प्रभावित न हो।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top