UTTARAKHAND NEWS देहरादून
PM modi uttarakhand visit: देहरादून में PM मोदी डाट काली मंदिर बंद आज पहुंचेंगे CM योगी
1 min read
PM Modi Uttarakhand Visit : 14 अप्रैल को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, डाट काली मंदिर में कल दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त, आज सीएम योगी पहुंचेंगे दून
PM Modi Uttarakhand Visit: PM Modi dat Kali Temple in Dehradun closed for public, CM Yogi will reach today breaking news today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल यानी आगामी मंगलवार को राजधानी देहरादून के डाट काली मंदिर में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दर्शनों के लिए पहुंचने वाले हैं। बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के दौरान भक्त माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। बीते रविवार की शाम से सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़े :Delhi dehradun expressway news दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा आपस में टकराए 5 वाहन
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह डाट काली मंदिर के दर्शन भी करेंगे जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बीते रविवार को इसे लेकर मंदिर में बैठक हुई जिसमें महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के बेटे शुभम गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की शाम 5:00 बजे से ही भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
दोपहर 2:00 बजे के बाद ही भक्त कर पाएंगे मां डाट काली के दर्शन (PM Modi Uttarakhand Visit)
14 अप्रैल को दोपहर 2:00 के बाद ही भक्त माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। इस बीच मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताते चले पहली बार मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है जिसकी वजह प्रधानमंत्री की सुरक्षा है।
यह भी पढ़े :Asha bhosle death news: बालीवुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे देहरादून (PM Modi dat Kali Temple in Dehradun)
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ डाट काली मंदिर मे पूजा अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचने वाले हैं, जो 3:30 एलिवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचेंगे। यहां से निरीक्षण करने के बाद वह 4:00 बजे माँ डाट काली मंदिर पहुंचेंगे।
