Connect with us
Professor Prakash Singh new Vice Chancellor of Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal Central University...
Image : social media ( Professor prakash Singh Vice Chancellor)

Home / UTTARAKHAND NEWS / हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रोफेसर प्रकाश सिंह…

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रोफेसर प्रकाश सिंह…

1 min read

Professor prakash Singh Vice Chancellor  : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को नए कुलपति के रूप में मिले प्रोफेसर प्रकाश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में दे चुके हैं अपनी सेवाएं…

Professor prakash Singh Vice Chancellor Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University  : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को बीते बुधवार को नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर प्रकाश सिंह मिल गए है जिन्होंने कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया है । दरअसल इससे पहले प्रोफेसर प्रकाश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहां पर उन्होंने 17 दिसंबर 2021 तक अपनी सेवाएं दी है। गढ़वाल विश्वविद्यालय को नए कुलपति से काफी सारी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़े :अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना(SSJ Campus ) के नए कुलपति बने प्रोफेसर सतपाल बिष्ट..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने राजनीति विज्ञान में MA 1987 , 1998 MA Fil. और 2001 में पीएचडी की उपाधियां प्राप्त की तथा कई वर्षों के दौरान उन्होंने शैक्षणिक और प्रशासनिक भूमिकाएं निभाई जिसके चलते वह अपने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पहचाने जाते है । इतना ही नही बल्कि वर्ष 2015 से वो दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे जिन्होंने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में डॉक्टर अंबेडकर चेयर इन सोशल जस्टिस की जिम्मेदारी भी संभाली है।

प्रोफेसर प्रकाश सिंह का दिल्ली विश्वविद्यालय से रहा है गहरा नाता ( Professor prakash Singh Vice Chancellor Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University) 

प्रोफेसर प्रकाश सिंह का दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ गहरा लगाव रहा है क्योंकि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम सुधार शासन प्रणाली और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने वाली अनेक समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालय में सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विभिन्न राज्य सरकारों के नामित प्रतिनिधि के रूप में अपने नीति निर्माण कार्यों का योगदान भी किया है। इसके अलावा वे राजनीतिक विज्ञान और लोक प्रशासन के पाठ्यक्रम जैसे प्रमुख परियोजनाओं में भी भाग ले चुके हैं। जिसके कारण ऐसा माना जा रहा है कि वे गढ़वाल विश्वविद्यालय को भी नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में पूरा सहयोग करेंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top