Connect with us
Ramnagar news today: A mysterious drone sighting police administration unaware nainital uttarakhand
सांकेतिक फोटो Ramnagar news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar news today: रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन अनभिज्ञ

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Ramnagar news today: रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन अनभिज्ञ

1 min read

Ramnagar news today: A mysterious drone sighting police administration unaware nainital uttarakhand: रामनगर के आसमान में रहस्यमयी हलचल: लगातार दूसरी रात दिखा ड्रोन, लोगों में बढ़ी चिंता

Ramnagar news today: A mysterious drone sighting police administration unaware nainital uttarakhand: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पर्यटन नगरी रामनगर इन दिनों एक अजीब रहस्य के साये में है। दरअसल रामनगर में पिछले दो दिनों से रात होते ही आसमान में एक अनजान ड्रोन दिखाई दे रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत और जिज्ञासा दोनों को जन्म दे दिया है।

तय समय, तय दिशा… और बढ़ता शक ramnagar drone news today

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ड्रोन रोजाना रात करीब 10 बजे के आसपास नजर आता है। इसकी उड़ान भी सामान्य नहीं है—बताया जा रहा है कि यह काशीपुर की ओर से उड़ान भरते हुए रामनगर के लखनपुर क्षेत्र तक पहुंचता है और फिर उसी दिशा में लौट जाता है। लगातार एक ही समय और लगभग एक जैसी दिशा में दिखाई देने से लोगों का शक गहराने लगा है।

साधारण नहीं लग रहा ड्रोन ramnagar breaking news today

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसका आकार और ऊंचाई सामान्य ड्रोन से अलग है। इसमें लाल और नीली रोशनी भी दिखाई देती है, जो रात के अंधेरे में दूर तक नजर आती है। कुछ लोगों ने इसके वीडियो और तस्वीरें भी कैद की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं और चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पुरानी यादें फिर ताजा ramnagar news hindi live

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी इसी तरह रात के समय आसमान में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटनाएं सामने आई थीं। तब भी वीडियो सामने आए थे, लेकिन उनकी असलियत स्पष्ट नहीं हो पाई थी। अब एक बार फिर वैसी ही गतिविधि सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

प्रशासन ने जताई अनभिज्ञता ramnagar live news today

मामले को लेकर जब प्रशासन से बात की गई, तो उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि यह ड्रोन सरकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाई जाएगी। वहीं रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार का कहना है कि फिलहाल उनके पास इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच शुरू की जाएगी।

सवाल ज्यादा, जवाब कम

घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—
कौन उड़ा रहा है यह ड्रोन?
किस उद्देश्य से रात के अंधेरे में इतनी लंबी उड़ान भरी जा रही है? इन सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। बहरहाल इस वाकए से जहां अभी तक स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand police transfer 2026: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में बंपर तबादले

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top