UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Ranikhet news today: रानीखेत जंगल में मिला युवक का शव कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में था कार्यरत
1 min read
Ranikhet news today: Ranikhet news today almora breaking news रानीखेत के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में था तैनात
Ranikhet news today: Kumaon Regiment Centre KRC employee Jitendra Singh body found in forest almora uttarakhand breaking news live: Kumoun regiment centre KRC Ranikhet news today उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां रानीखेत क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब चिनियानौला महाविद्यालय के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
यह भी पढ़े :Viral pregnancy news today: महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म डाक्टर बोले चमत्कार
जंगल में लटका मिला शव (Ranikhet breaking news today)
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुछ स्थानीय लोग जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जिसका शव पानी की पाइप लाइन के सहारे जैकेट से बने फंदे पर लटका हुआ था। दृश्य देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़, फरीदाबाद निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई।
कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में करता था कार्य (kumoun regiment centre KRC Ranikhet Civil Defence Employee)
पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र सिंह रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में सिविल डिफेंस विभाग में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बीते शुक्रवार को सुबह छः बजे वह ड्यूटी पर गया था। वह परिवार सहित जीवन बिता रहे थे और गनियाध्यौली में किराए पर रहते थे । उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जितेंद्र सामान्य व्यवहार वाले व्यक्ति थे, ऐसे में अचानक इस तरह की घटना सामने आने से लोग भी हैरान हैं। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सहकर्मियों के मुताबिक वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में लग रहे थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ITBP martyr Bageshwar: ड्यूटी में तैनात बागेश्वर का जवान शहीद 26 साल में दिया बलिदान
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस (Police Investigation)
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है परन्तु मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटनास्थल से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत कारण थे या कोई अन्य परिस्थिति।
क्षेत्र में फैली सनसनी (Uttarakhand News almora breaking news today)
शांत माने जाने वाले रानीखेत क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल है। जंगल के बीच इस तरह शव मिलने से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
