UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Rudraprayag guldar bear school news: रूद्रप्रयाग भालू गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय
1 min read
Rudraprayag guldar bear school news: रुद्रप्रयाग के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, डीएम ने जारी किए आदेश..
Rudraprayag guldar bear school news timing change student due to terror free vehicle service latest update today : उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों जंगली जानवरों भालू, गुलदार, तेंदुए आदि का खौफ कोरोना वायरस की तरह छाया हुआ है। हालात यह हैं कि लोग दिन में भी अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है ,जहां पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिये है।
यह भी पढ़े :Dehradun school opening time news: देरी से खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल आदेश जारी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जिला अधिकारी प्रतीक जैन ने जिले के अंतर्गत अर्ध शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिसंबर 2025 के अंत तक पठन-पाठन कार्य सुबह 9:15 बजे से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद संचालित ना किये जाने के आदेश दिये है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
स्कूल जाते समय बच्चों को दिखा भालू, वापिस घर लौटे बच्चे ( rudraprayag news today)
बताते चलें रुद्रप्रयाग जिले से सटे चिनग्वाड़ ग्रामसभा के लाटधार तोक में बीते मंगलवार सुबह 8 बजे स्कूल जा रहे बच्चों को रास्ते में भालू दिखा जिसे देखकर वो डरकर वापस घर लौट आए। राजकीय इंटर कॉलेज पीड़ा की ओर जाते समय छात्र प्रियांशु, सचिन और उनके परिजनों ने अचानक भालू को सामने पेड़ पर देखा जिसे देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस दौरान भालू उनकी ओर बढ़ने लगा तो वो घबराकर जान बचाते हुए वापस घर की ओर दौड़ पड़े वो गनीमत रही कि भालू ने किसी पर हमला नही किया।
थाली बजाकर स्कूल जा रहे बच्चे ( rudraprayag news today)
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने स्थिति सामान्य होने तक वन विभाग से क्षेत्र में विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। बताते चलें भालू की सक्रियता बढ़ने से बच्चे ताली व थाली बजाकर स्कूल पहुँच रहे बावजूद इसके भालू की सक्रियता क्षेत्र में बनी हुई है।
स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए वाहन की व्यवस्था ( rudraprayag Vehicle arrangement)
रुद्रप्रयाग जिले मे गुलदार, भालू समेत अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वाहनों की निःशुल्क व्यवस्था की है। जिसके तहत प्रशासन द्वारा 28 गांवों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

